Udaipur Garba Video: गरबा देख रहे लोगों पर लुढ़की चट्टान, 3 बच्चों की मौत, 2 महिला समेत 4 घायल

उदयपुर गरबा हादसा : उदयपुर में गरबा देख रहे लोगों पर चट्टान लुढ़की, तीन बच्चों की मौत

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में मांडवा गांव में गुरुवार रात गरबा महोत्सव में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं, दो महिलाओं समेत चार घायल हो गए। घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

नालुआ माता मंदिर के पास हादसा

नालुआ माता मंदिर के पास हादसा

बता दें कि उदयपुर की सराड़ा तहसील के गांव मांडवां में ग्रामीणों की ओर से नालुआ माता के मंदिर के पास गरबा का आयोजन किया गया था। गुरुवार रात को बड़ी संख्या में बच्चे भी गरबा स्थल पर मौजूद थे। इसी दौरान पास स्थित चट्टान से बड़े-बड़े पत्थर के टूटकर अचानक ​नीचे आ गिरे। कई बच्चे व महिलाएं पत्थरों की चपेट में आ गईं। वे पत्थरों के मलब के नीचे दब गए।

जेसीबी से हटवाया मलबा

जेसीबी से हटवाया मलबा

अचानक हुए इस हादसे में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही आनन फानन में रेस्क्यू शुरू किया। जेसीबी की मदद से मलबा हुआ और उसके नीचे दबे बच्चों व महिलाओं को निकाला, मगर तब तब दो बच्चों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों तुरंत घायल को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक और बच्चे ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

उदयपुर गरबा हादसे में मृतक व घायल

उदयपुर गरबा हादसे में मृतक व घायल

अक्टूबर 2019 की रात को उदयपुर के मांडवां गांव में गरबा के दौरान हुए हादसे में पाल सेपुर निवासी नर्बदा (12) व सपना (9) और मांवडां निवासी गीता (11) की मौत हो गई। घायलों में शांति पत्नी भैरूलाल मीणा, रतनी पत्नी गणेश लाल मीणा, भगवती लाल पुत्र रोड़ी लाल मीणा, लक्ष्मण पुत्र धूलेश्वर मीणा आदि शामिल है। इनको स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर उदयपुर रैफर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+