दिवाली व प्रमोशन की खुशी के बीच राजस्थान के इस पुलिस अधिकारी ने छोड़ी दुनिया

उदयपुर। राजस्थान पुलिस के डीएसपी शम्भूसिंह राठौड़ के परिवार के लिए दीपावली 2019 बेहद खास होने वाली थी, क्योंकि दिवाली से सप्ताह भर पहले राठौड़ को प्रमोशन मिला। वे डीएसपी से एएसपी बने थे, मगर यह दोहरी खुशी उस वक्त मातम में बदल गई जब दिवाली से एक दिन पहले शनिवार को हार्ट अटैक से शम्भूसिंह राठौड़ ने दुनिया छोड़ दी। उनकी मौत से पुलिस महकमे में भी शोक की लहर है।

Udaipur ASP Shambhu Singh Rathore died in kotra

बता दें कि राजस्थान के उदयपुर जिले के कोटड़ा डीएसपी शम्भूसिंह राठौड़ की शनिवार तड़के लगभग 3 बजे हृदयगति रुकने के कारण मौत हो गई। घटना के बारे में सबसे पहले उनके रसोइये रणमल को पता चला। जब सवेरे वह नाश्ता बनाने के लिए आवास पर पहुँचा। तब राठौड़ अचेत अवस्था में घर के बाहर खुले में सीढ़ियों के पास पड़े नजर आए। इस पर रणमल ने तुरंत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सूचना दी।

इस पर कुछ पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे व कोटड़ा सीएचसी से चिकित्सक को मौके पर बुलाया। चिकित्सक द्वारा राठौड़ के मृत होने की पुष्टि किए जाने बाद शव को कोटड़ा मोर्चरी में रखवाया। दोपहर करीब 12 बजे एएसपी अनन्त कुमार सहित नजदीकी थानों के थानाधिकारी व पुलिसकर्मी कोटड़ा पहुंचे। उसके पश्चात राठौड़ के शव को मोर्चरी से निकालकर एम्बुलेंस में रखकर कार्यालय तक ले जाया गया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मी पैदल ही कार्यालय तक पहुंचे। वहां से अपने वाहनों में बैठकर उदयपुर के लिए रवाना हो गए। शव का पोस्टमॉर्टम उदयपुर में किया जाएगा।

18 को डीएसपी से बने थे एएसपी

18 अक्टूबर को पुलिस विभाग द्वारा जारी की गई सूची में राठौड़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदोन्नत किया गया था। शुक्रवार वे अपना पदभार लेने के लिए ही उदयपुर पहुंचे थे। अपनी मृत्यु के एक दिन पूर्व ही उन्होंने सबसे आत्मीयता मुलाकात की थी। बता दें कि 2 मार्च 2019 को शम्भूसिंह राठौड़ पिता गजेसिंह निवासी मोकरडी तहसील पोकरण ने जालोर डिस्कोम से स्थानांतरित होकर कोटड़ा डीएसपी का कार्यभार संभाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+