BJP सांसद की दो पत्नियों ने रखा करवा चौथ का व्रत, एक बीवी टीचर तो दूसरी हैं गैस एजेंसी की मालकिन
Karwa Chauth 2022 : पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए 13 अक्टूबर को देशभर में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा, लेकिन राजस्थान के उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा के लिए उनकी दो पत्नियों ने करवा चौथ मनाया है। दिनभर भूखी प्यासी रहकर शाम को चांद को अर्ध्य देने के बाद दोनों पत्नियों ने एक साथ छलनी में सांसद पति मीणा का चेहरा देखकर व्रत खोला।

बता दें कि उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा के दो पत्नी हैं। खास बात यह है कि दोनों पत्नी आपस में हैं। दोनों ने अर्जुनलाल मीणा के रूप में एक ही शख्स को पति चुना। एक पत्नी का नाम राजकुमारी है जबकि दूसरी पत्नी का नाम मीनाक्षी है। राजकुमारी टीचर हैं और मीनाक्षी गैस एजेंसी की मालकिन हैं।
सांसद मीणा हर साल दोनों पत्नियों के साथ करवा चौथ मनाते हैं। दोनों पत्नी एक साथ ही रहती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार भी सांसद मीणा की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिसमें वे दोनों के साथ करवा चौथ मनाते नजर आ रहे हैं। वायरल तस्वीर पर लोग काफी कमेंट दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि अर्जुनलाल मीणा दूसरी बार सांसद हैं। 2014 व 2019 में सांसद चुने गए हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में 8 लाख 71 हजार 548 वोट हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर मीणा को 4 लाख 37 हजार 914 मतों से हरा दिया। रघुवीर मीणा को 4 लाख 33 हजार 634 वोट हासिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications