उदयपुर में रिटायर्ड शिक्षिका के हत्यारे ने पार की हैवानियत की सारी हदें, वारदात के बाद से बेटी गायब

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले के भूपालपुरा थाना इलाके के सरदारपुरा में शुक्रवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने वाले ने चाकू से उसका पूरा चेहरा बिगाड़ दिया। वहीं, घटना सामने आने के बाद शिक्षिका की एक बेटी लापता है। पुलिस दोनों मामलों को एक-दूसरे से जोड़कर जांच में जुट गई है। शिक्षिका का शव उसी के घर के बेसमेंट में मिला।

Teacher Murder in Bhupalpura Sardarpura udaipur Her Daughter Missing

गोपालस्वरुप मेवाडा,एएसपी (सिटी) ने बताया कि केसर देवी अपने पति के साथ घर में रहती थी। उनके साथ 45 बर्षीय बेटी भी बीते एक दिन से रह रही थी। वह घटना के बाद से लापता है। शिक्षिका की हत्या कब और किसने की। इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी घर में काम करने आने वाली बाई ने पड़ोसियों को दी, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुँची। पुलिस नें मृतका की बेटी की भी तलाश शुरू कर दी है। पूरा घर सील कर दिया गया है। शिक्षिका का शव महाराणा भूपाल चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+