8 महीने पहले नाबालिग ने लड़की से बनाए थे संबंध, 12 साल की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म तो हुआ खुलासा

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर शहर में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में बीते गुरुवार को 12 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

रेप की घटना 8 माह पुरानी है

रेप की घटना 8 माह पुरानी है

आनन-फानन में पुलिस पीड़िता और उसके परिजनों से मिली और तुरंत कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि इस मामले में आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया है, जो खुद भी नाबालिग है। थानाधिकारी के अनुसार पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रेप की घटना आठ माह पुरानी बताई जा रही है।

आरोपित भी नाबालिग है

आरोपित भी नाबालिग है

पीड़िता ने पेट में दर्द की शिकायत की तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। गुरुवार सुबह बच्ची ने एक शिशु को जन्म दिया। पीड़िता ने पुलिस को आरोपित के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद क्षेत्र के लड़कों को इकट्ठा किया गया और पूछताछ के बाद आरोपित को डिटेन किया गया। बताया गया कि पीड़िता बकरी चराती थी

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

उसी दौरान नाबालिग ने उससे संबंध बनाएं और वह गर्भवती हो गई। पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी हुई है। इस मामले को लेकर थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अभी पीड़िता की हालत सही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+