Udaipur News: कन्हैया लाल हत्याकांड के 2 साल बाद फिर जल उठा उदयपुर, अबकी बार पेंसिल-चाकू बने वजह, VIDEO
Udaipur Rajasthan Crime News: राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद एक बार फिर से बवाल मचा है। 16 अगस्त 2024 को उदयपुर में सरकारी स्कूल के दो छात्रों की लड़ाई तोड़फोड़ व आगजनी तक पहुंच गई।
उदयपुर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि दूसरे दिन 17 उदयपुर में शांति बनी हुई है। प्रशासन ने शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर रखा है। इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। धारा 144 लागू कर रखी है। जयपुर से पुलिस की सात कंपनियां मंगाई हैं।

उदयपुर में छात्रों की लड़ाई कहां हुई?
जिन दो छात्रों की वजह से उदयपुर जल उठा। वे दोनों छात्र उदयपुर में सूरजपोल क्षेत्र में भट्टियानी चौहटा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दसवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं।
Recommended Video
16 अगस्त 2024 को इंटरवल के दौरान में एक समुदाय विशेष के छात्र ने स्कूल के बाहर दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे छात्र की जांघ में गहरा घाव हो गया।
घायल छात्र को वेंटिलेटर पर लेना पड़ा है। अभी उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने आरोपी छात्र को कस्टडी में लिया। उसके पिता को अरेस्ट किया है।

प्राचार्य की स्कूटी से पहुंचाया अस्पताल
स्कूल प्राचार्य ईशा धर्मावत के अनुसार लंच टाइम शुरू हुए पांच-सात मिनट ही हुए थे कि कुछ छात्र चिल्लाते आए आए और छात्रों के बीच लड़ाई होने की जानकारी दी।
ईशा धर्मावत व अन्य टीचर ने स्कूल के बाहर जाकर देखा तो एक छात्र घायल पड़ा था। धर्मावत की स्कूटी से ही घायल छात्र को उदयपुर के एमबी अस्पताल पहुंचाया गया।

छात्रों के बीच पेंसिल की वजह हुई थी लड़ाई
उदयपुर जिला शिक्षा अधिकारी लोकेश भारती के अनुसार दोनों छात्रों की उम्र 15 से 16 है। दोनों ही पढ़ाई में होशियर हैं। कभी झगड़े की बात सामने नहीं आई थी।
अब पता चला है कि तीन-चार दिन पहले दोनों छात्रों के बीच पेंसिल दिखाने की बात पर सामान्य कहासुनी हुई थी, जिसकी कोई शिकायत टीचर्स तक नहीं पहुंची थी।
पेंसिल दिखाने की बात से शुरू हुआ झगड़ा इस कदर पहुंचा कि दूसरा छात्र चाकू लेक आया और छात्र पर कई वार कर उसे घायल कर दिया।

उदयपुर में कहां हुई तोड़फोड़-आगजनी?
चाकू के हमले में घायल हुए छात्र को सरकारी स्कूल से अस्पताल पहुंचाया गया तो यह बात पूरे शहर में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग एमबी अस्पताल पहुंचे।
समुदाय विशेष के छात्र द्वारा हमले किए जाने का उदयपुर के हिंदूवादी संगठनों ने पुरजोर विरोध जताया और एमबी अस्पताल परिसर से बाहर निकलकर उदयपुर के चेतक सर्कल, हाथीपोल, बापू बाजार, अश्विनी बाजार, बड़ा बाजार, घंटाघर और मुखर्जी चौक आदि में बाजार बंद करवा दिए।
उदयपुर में प्रदर्शनकारियों ने सरदारपुरा हॉस्पिटल रोड पर आधा दर्जन से वाहनों को आग के हवाले कर दिया। दस से वाहनों में तोड़फोड़ कर डाली। उदयपुर में भीड़ ने बाजार में दो धार्मिक स्थल, दो मॉल व कई बंद दुकानों में तोड़फोड़ की है।
उदयपुर में मचे बवाल की टाइललाइन
16 अगस्त 2024 की सुबह
10:30 बजे-सरकारी स्कूल के बाहर छात्र पर चाकू से हमला।
11:30 बजे-शहर से लोग बड़ी संख्या में एमबी अस्पताल परिसर में जुटे।
1:30 बजे-प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की मांग की।
4:40 बजे-वाहनों व दुकानों-मॉल में तोड़फोड-आगजनी। पुलिस लाठीचार्ज। तनाव।
5:00 बजे- पुलिस-प्रशासन ने की समझाइश।
6:00-उदयपुर में धारा 144 लागू।
उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड क्या है?
छात्रों की लड़ाई के बाद हुए उपद्रव ने उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड की याद दिला। कन्हैया लाल तेली सिलाई का काम करते थे। उदयपुर की सबसे व्यस्ततम रोड मालदास स्ट्रीट के भूत महल गली में दुकान दी। 28 जून 2022 को उदयपुर के मुख्य आरोपी मोहम्मद रियाज अटारी और गौस मोहम्मद की दुकान पर आए और चाकू से गला रेतकर कन्हैयालाल की हत्या कर दी। आरोपियों ने कन्हैयालाल हत्याकांड का लाइव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल पर भी करवाया था।












Click it and Unblock the Notifications