PM Modi Udaipur: आतंकियों की हमदर्द है कांग्रेस, राजस्‍थान को तबाह करके मानेगी-पीएम मोदी

PM Modi Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम को उदयपुर में चुनावी को सम्‍बोधित किया।

PM Modi In Udaipur Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर गुरुवार शाम को पीएम नरेंद्र मोदी ने उदयपुर में चुनावी सभा को सम्‍बोधित किया। सांवलिया सेठ, माता त्रिपुरा सुंदरी, एकलिंगनाथ जी के जयकारों के साथ सम्‍बोधन शुरू करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने उदयपुर जनसभा में कहा कि ये पन्‍नाधाय की धरती है। इस जगह की पहचान मीरा बाई से है। उनके प्रेम और समर्पण जैसा दूसरा कोई और उदाहरण नहीं।

 PM Modi in Udaipur Rajasthan

उदयपुर में पीएम मोदी ने कहा कि राजस्‍थान का इतिहास, कल्‍चर और गाथा मेवाड़ के बिना अधूरी है। मेवाड़ी की माटी भारतमाता के माथे पर तिलक के सम्‍मान है। जब जब इसे कांग्रेस की नजर लगी। इसे गहरी चोट पहुंची है। मानवता को शर्मसार करने वाली वारदातें कांग्रेस समय में हुई हैं।

उदयपुर में कन्‍हैयालाल के साथ आतंकी वारदात हुई, क्‍योंकि यहां आ‍तंकियों के साथ सहानुभूति रखने वाली कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति ने राजस्‍थान के गौरव को खतरे में डाल दिया है। ऐसे हालात राजस्‍थान में कभी नहीं बने, जैसे पिछले पांच साल में बने। किसने सोचा था कि राजस्‍थान में रामनवमी यात्रा व कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध लग सकता है। यह पाप राजस्‍थान की कांग्रेस सरकार ने किया है।

राजस्‍थान में कांग्रेस सरकार में पीएफआई के कार्यकर्ता रैलियां निकालते हैं। कांग्रेस सरकार आतंकियों की हमदर्द है। राजस्‍थान को तबाह करके मानेगी। राजस्‍थान को हम बर्बाद नहीं होने देंगे। राजस्‍थान में जंगलराज भी है।

राजस्‍थान में कांग्रेस सरकार रही तो यहां से पलायन बढ़ेगा। इसलिए 25 नवंबर को पूरे उदयपुर व राजस्‍थान को इस संकल्‍प के साथ वोट देने निकलना है कि कांग्रेस सरकार को हटाना है। आज राजस्‍थान में दलित, पिछले, गरीब सुरक्षित नहीं हैं। ना ही बहन बेटियां सुरक्षित हैं। महिला अपराधों के मामले में राजस्‍थान नंबर वन है। कांग्रेस सरकार नाकारा साबित हुई है। कानून व्‍यवस्‍था के सवाल पर कांग्रेस के मंत्री इसे मर्दों का प्रदेश बताते हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्‍य प्रदेश विधानसभा 2023 को लेकर नीमच में चुनावी रैली की, जिसमें कांग्रेस पर कई निशाने साधे। कांग्रेस को भारत के खिलाफ साजिश रचने वालों का साथ देने वाली पार्टी बताया और कहा कि जन के नाम पर कांग्रेस के पास केवल विरोध और विभाजन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+