राजस्थान: ड्यूटी लगाने के बदले अफसर ने लूटी महिला जवान की अस्मत

Udaipur News, उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में होमगार्ड की एक महिला जवान ने अपने ही प्लाटून कमांडर के खिलाफ ड्यूटी के बदले यौन शोषण करने के गंभीर आरोप लगाये हैं। महिला होमगार्ड ने प्लाटून कमांडर छोगालाल जोशी के खिलाफ उदयपुर के गोर्वधन विलास थाने में दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करवाया है। पीड़ित होमगार्ड का आरोप है कि उसके विभाग का ही प्लाटून कमांडर ड्यूटी लगाने के एवज में उसके साथ जबरन शारारिक संबध बनाता रहा।

physically attack on Home Guard jawan in udaipur

पीड़िता ने उदयपुर एसपी कैलाश विश्नोई के सामने पेश होकर अपने साथ हुए यौन शोषण की आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने मामला की गंभीरता को देखते हुए प्लाटून कमांडर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2013 से आरोपी उसके घर आने लगा और ड्यूटी लगाने की एवज में उसका शारारिक शोषण करने लगा था। वर्ष 2016 तक ड्यूटी की जरूरत के चलते प्लाटून कमांडर की जबरदस्ती का विरोध नहीं किया, लेकिन वर्ष 2016 के बाद विरोध करने पर ड्यूटी लगाना कम कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि प्लाटून कमांडर ने इस बीच कुछ अश्लील फोटो भी ले लिये और किसी को बताने पर उसे वायरल करने की धमकी भी देता रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता का मेडिकल करवाने के साथ-साथ प्लाटून कमांडर से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+