नारायण सेवा संस्थान उदयपुर का 35वां सामूहिक विवाह समारोह 27 को, दिव्यांग जोड़ों की करवाएंगे शादी
उदयपुर। दिव्यांग लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में जुटे गैर लाभकारी संगठन नारायण सेवा संस्थान की ओर से 35वें सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 27 दिसंबर को राजस्थान के उदयपुर में होने वाले इस समारोह में सादगीपूर्ण और गरिमामय तरीके से दिव्यांग और वंचित वर्ग के लोगों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। कोविड-19 से संबंधित प्रोटोकॉल के कारण इस बार समारोह में केवल रिश्तेदारों और जोड़ों के शुभचिंतकों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

संस्थान की ओर से चलाए जा रहे 'दहेज को कहें ना' अभियान को निरंतर गति देने की कोशिशों के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाते हैं। गौरतलब है कि उदयपुर का नारायण सेवा संस्थान न सिर्फ दिव्यांगों की भलाई के काम में जुटा है, बल्कि संस्थान का निरंतर यह भी प्रयास रहा है कि दिव्यांग लोगों को समाज में सामान्य तौर पर स्वीकार किया जाए और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी परंपरा या किसी भी संस्कृति में एक संस्था के रूप में विवाह एक बहुत खास अवसर होता है। इसी सिलसिले में हम पिछले 18 वर्ष से सामूहिक विवाह समारोहों का सफलतापूर्वक आयोजन कर रहे हैं।
अग्रवाल ने बताया कि नवविवाहित दंपती के लिए सामाजिक और आर्थिक पुनर्वास की पेशकश करते हुए लिए संस्थान सामूहिक विवाह समारोहों के साथ-साथ उनके लिए निशुल्क सुधारात्मक सर्जरी, कौशल विकास की कक्षाएं, उनकी प्रतिभा को निखारने वाली गतिविधियों का भी आयोजन करता है। गौरतलब है कि कोविड-19 के दौरान नारायण सेवा संस्थान ने जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए राशन सामग्री का वितरण किया। साथ ही पीपीई किट और कृत्रिम अंगों का वितरण और सीएम केयर फंड में भी धनराशि का योगदान किया।
-
Rajasthan Weather: ओले और बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, लहसुन और गेहूं की फसल तबाह -
Jaipur News: जयपुर के सुशीलपुरा में नलों से आ रहे गटर के पानी पर बवाल, सैकड़ों लोग पड़े बीमार -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट












Click it and Unblock the Notifications