Maj Mustafa Bohara : घरवाले कर रहे थे निकाह की तैयारी, सगाई के बाद 27 वर्षीय बेटा मुस्‍तफा बोहरा शहीद

Maj Mustafa Bohara : घरवाले कर रहे थे निकाह की तैयारी, सगाई के बाद 27 वर्षीय बेटा मुस्‍तफा बोहरा वतन पर मर मिटा

अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले के गांव सिंगिंग में 21 अक्‍टूबर 2022 क्रैश हुआ भारतीय सेना का हेलिकॉप्‍टर एचएएल रुद्र राजस्‍थान के उदयपुर के बोहरा परिवार को भी कभी नहीं भूल सकने वाला गम दे गया। उदयपुर के हाथीपोल इलाके की अजंता गली में रहने वाला बोहरा परिवार भारतीय सेना में मेजर पद पर पोस्‍टेड बेटे मुस्तफा के सिर पर सेहरा सजाने की तैयारियों में जुटा था। जल्‍द ही उसका धूमधाम से निकाह होने वाला था, मगर बेटा मुस्‍तफा वतन पर मर मिटा। अब वह तिरंगे में लिपटकर घर लौटेगा। घर की जिस चौखट से दूल्‍हे बेटे की बारात निकलने वाली थी उससे अब शहीद बेटे का जनाजा निकलेगा।

Recommended Video

    Arunachal helicopter crash : राजस्‍थान के 3 फौजी बेटे एक साथ शहीद, विकास भांभू थे इकलौते बेटे
    मंगेतर पुणे से उदयपुर के लिए रवाना

    मंगेतर पुणे से उदयपुर के लिए रवाना

    बता दें कि जकीउद्दीन के बेटे मुस्‍तफा की सगाई हो चुकी थी। उनकी मंगेतर फातिमा उदयपुर की ही रहने वाली है। फिलहाल वह पुणे में है। उसे भी मेजर मुस्‍तफा के शहादत की सूचना दी गई, जिसके बाद वह पुणे से उदयपुर रवाना हो गई। दोनों की जल्‍द ही शादी होने वाली थी। मुस्‍तफा के शहीद हो जाने पर मंगेतर का भी रो रोकर बुरा हाल हो गया। बहन व मां को अभी उनके शहीद होने की सूचना नहीं दी गई है।

     पिता जकीउद्दीन कुवैत में कार्यरत

    पिता जकीउद्दीन कुवैत में कार्यरत

    इधर, मुस्‍तफा के पिता जकीउद्दीन कुवैत में काम करते हैं। बेटे के शहीद होने का पता चलते ही वे कुवैत से उदयपुर के लिए रवाना हो गए। मुस्‍तफा की बहन डॉ. अलफिया डेंटिंस्ट है। मां का नाम फातिमा बताया जा रहा। यह बोहरा परिवार मूलरूप से उदयपुर के खेरोदा के रहने वाला है। कई साल पहले उदयपुर आकर बस गया था। इस परिवार को जवान बेटे की शहादत पर गर्व के साथ साथ दुख भी हो रहा है।

     अरुणाचल प्रदेश के ट्विंग क्षेत्र में पोस्‍टेड थे मुस्‍तफा बोहरा

    अरुणाचल प्रदेश के ट्विंग क्षेत्र में पोस्‍टेड थे मुस्‍तफा बोहरा

    उल्‍लेखनीय है कि मुस्‍तफा बोहरा ने सेन्ट पॉल स्कूल उदयपुर पढ़ाई की और फिर एनडीए ज्‍वाइन कर लिया। एनडीए पास करने के बाद करीब छह साल पहले भारतीय सेना में बतौर लेफ़्टिनेंट भर्ती हुए। फिर कैप्‍टन व मेजर बने। वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के ट्विंग क्षेत्र में पोस्‍टेड थे। शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में सियांग के लिकाबली से चार अन्‍य साथी जवानों के साथ हेलिकॉप्‍टर में उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्‍टर टूटिंग हेडक्‍वार्टर से 25 किलोमीटर दूर सियांग जिले के गांव सिंगिंग में क्रैश हो गया।

     अरुणाचल प्रदेश हेलिकॉप्‍टर हादसे में शहीद

    अरुणाचल प्रदेश हेलिकॉप्‍टर हादसे में शहीद

    1 मेजर विकास भांभू, हनुमानगढ़ राजस्‍थान

    2 मेजर मुस्‍तफा बोहरा, उदयपुर राजस्‍थान
    3 अश्‍विन के वी
    4 बिरेश सिन्‍हा
    5 रोहिताश्‍व कुमार, झुंझुनूं राजस्‍थान

    शहीद रोहिताश्‍व व विकास भी राजस्‍थान से

    शहीद रोहिताश्‍व व विकास भी राजस्‍थान से

    हेलिकॉप्‍टर हादसा अरुणाचल में उदयपुर के मुस्‍तफा बोहरा के साथ ही राजस्‍थान के झुंझुनूं से रोहिताश्‍व कुमार भी शहीद हुए हैं। रोहिताश्‍व झुंझुनूं के गांव पोषाणा के रहने वाले थे। 26 अक्‍टूबर 2010 को सेना में भर्ती हुए रोहिताश्‍व कुमार की शादी गांव जेतपुरा की सुभिता के साथ हुई थी। इनके पांच साल की एक बेटी है। शहादत से पहले सुबह ही रोहिताश्‍व की फोन पर अपनी पत्‍नी से बात हुई थी। तीसरे शहीद मेजर विकास भांभू हनुमानगढ़ राजस्‍थान के रहने वाले थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+