Udaipur : जंगल के बीच गुफा में न्यू ईयर मना रहा था प्रेमी जोड़ा, रात को रोशनी देख पहुंचे ग्रामीणों को दोनों इस हाल में मिले

उदयपुर। राजस्थान की लेकसिटी उदयपुर में जहां दुनियाभर से लोग न्यू ईयर 2020 मनाने पहुंचे, वहीं उदयपुर से करीब 48 किलोमीटर दूर फलासिया इलाके के घने जंगल में नए साल का जश्न मनाने आए प्रेमी जोड़े को अचेत पड़ा देख लोग चौंक गए। दोनों ने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिससे प्रेमिका की मौत हो गई और प्रेमी जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहा है।

गुफा में अचेत पड़ा मिला प्रेमी जोड़ा

गुफा में अचेत पड़ा मिला प्रेमी जोड़ा

उदयपुर के फलासिया थानाधिकारी उम्मेदीलाल मीणा के अनुसार 31 दिसम्बर 2019 को ग्रामीणों ने इत्तला ​दी कि गांव नला बड़ा के जंगल में बनी गुफा में एक महिला व युवक अचेत पड़े हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को झाड़ोल सीएचसी पहुंचाया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उसकी शिनाख्त कमला पति होमा के रूप में हुई है।

 मृतका के पति के साथ काम करता है प्रेमी

मृतका के पति के साथ काम करता है प्रेमी

पुलिस की शुरुआत जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पता चला कि होमा और गांव का ही रमेश गुजरात में एक साथ काम करते थे। गांव से गुजरात आते जाते कमला और रमेश एक-दूसरे के सम्पर्क में आए। दोनों 30 दिसम्बर की शाम को घर से लापता हो गए और नला बड़ा में मुख्य सड़क से तीन किलोमीटर अंदर जंगल में पहुंच गए।

 कड़ी मशक्कत करके सड़क तक लाए

कड़ी मशक्कत करके सड़क तक लाए

दोनों यहां पर एक गुफा में रह रहे थे। 31 दिसम्बर की रात को ग्रामीणों को गुफा में रोशनी नजर आई तो वे मौके पर पहुंचे तब वहां कमला और रमेश अचेत पड़े थे। रोशनी मोबाइल से आ रही थी। उधर, दोनों को जंगल और आस-पास के गांवों में तलाश कर रहे परिजन भी सूचना पाकर जंगल में गुफा के पास पहुंचे। दोनों को कड़ी मशक्कत से मुख्य सड़क तक लाया गया। फिर कमला का शव मुर्दाघर में रखवाया और रमेश का उपचार शुरू किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+