उदयपुर में बैठे-बैठे अमेरिका वालों से ठग लिए करोड़ों रुपए, अपनाया ये हाइटेक तरीका
Udaipur News , उदयपुर। राजस्थान की उदयपुर जिले की प्रतापनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये हाइटेक तरीके से अमेरिका के लोगों से ठगी कर रहे थे।

उदयपुर एसपी कैलाश चन्द्र बिश्नोई ने बताया कि मुखबिर के जरिये पुलिस को सूचना मिली की प्रतापनगर इलाके के एक मकान में फर्जी कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है। प्रतापनगर एसएचओ हनवंत सिंह और एसटीएफ की टीम ने फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा तो वहॉं अलग अलग कैबिन में कुछ लोग कम्प्यूटर पर काम करते हुए मिले। पुलिस ने सभी से पुछताछ कि तो इंटरनेशनल ठग गिरोह का खुलासा हो गया। पुलिस ने मौके से नौ ठगों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू की।
ठगी से जुड़े दस्तावेज भी मिले
फर्जी कॉल सेंटर से पुलिस को ना सिर्फ इलेक्ट्रोनिक आइटम बरामद हुए बल्कि ठगी से जुड़े कई दस्तावेज भी मिले, जिनके आधार पर पुलिस अपनी जॉंच को आगे बढ़ा रही है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी सिर्फ अमेरिका के लोगों को लोन देने के नाम पर अपना निशाना बनाते थे। अहमदाबाद निवासी विशाल ने ठगी के लिए कुछ युवकों को नौकरी पर रखा था। आरोपी युवक वाईट पेज और लिक्ड इन वेबसाईट से अमेरिका में लोन की जरूरत वाले लोगों की डिटेल लेते और फिर उनसे संपर्क कर लोन के लिए प्रेरित करते थे।
पहले से लोन की जरूरत रखने वाले अमेरिकन इनके झांसे में आ जाते और वे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर गिफ्ट कार्ड देकर लाखों रुपए अपने खाते में जमा करा देते। आरोपियों में इस तरीके से अमेरिका के कई लोगों से करोड़ों रुपए ठग लिए। पुलिस की मानें तो आरोपियों से पूछताछ में और भी कई खुलासे हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications