राजस्थान में महाराणा प्रताप पर महाभारत, गुलाबचंद कटारिया के बिगड़े बोल, 24 घंटे में 2 बार मांगी माफी
राजस्थान में महाराणा प्रताप पर महाभारत, गुलाबचंद कटारिया के बिगड़े बोल, 24 घंटे में 2 बार मांगी माफी
उदयपुर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर कटारिया राजसमंद विधानसभा उपचुनाव 2021 में बीजेपी प्रत्याशी के प्रचार के दौरान महाराणा प्रताप पर विवादित बयान देकर घिर गए हैं।

महाराणा प्रताप को लेकर दिए गए बयान के बाद देशभर में गुलाबचंद कटारिया का विरोध शुरू हो गया। बीजेपी को भी इस विरोध का अंदाजा है। लिहाजा इस बयान के 24 घंटे बाद गुलाबचंद कटारिया दो बार माफी मांग चुके हैं। माफी की चर्चा बाद में करेंगे।
उदयपुर शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया राजसमंद में बीजेपी प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी के लिए चुनावी सभाएं कर रहे हैं। कटारिया ने राजसमंद के कुंवारिया गांव में जनसभा के दौरान महाराणा प्रताप पर टिप्पणी कर डाली। उनकी इस टिप्पणी का राजपूत समाज ने कड़ा विरोध जताया है। वहीं, समूचे मेवाड़ में भी आक्रोश फैल गया। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने कटारिया के इस वीडियो को शेयर करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है।
बता दें कि 17 अप्रैल को राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। बीजेपी को डर है कि इस बयान की वजह से उसका राजपूत वोट बैंक न खिसक जाए। चुनावी सभा के दौरान दिए गए कटारिया के इस बयान से बीजेपी की भी परेशानी बढ़ने लगी है। राजसमंद में बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ कांग्रेस ने कटारिया के बयान को चुनावी मुद्दा बना दिया है। चौतरफा घिरे कटारिया के लिए माफी के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा।












Click it and Unblock the Notifications