Udaipur Accident : कार-ट्रक की भिड़त में 5 लोगों की मौत, गैस कटर से गाड़ी के पुर्जे काट निकाले शव
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में जयसमंद मार्ग पर पलोदड़ा के समीप गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा उदयपुर से सागवाड़ा जा रही क्रुजर कार और सामने से आ रहे मिनी ट्रक के बीच हुआ। भिंड़त इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे वाले भाग के परखच्चे तक उड़ गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव मुर्दाघर में रखवाए और सभी 7 घायलों को एमबी अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में पहुंचाया, जहां 2 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे में मारे गए लोगों में सागवाड़ा के दो बच्चे और दो महिलांए एक ही परिवार की थीं। वहीं, एक मृतक डूंगरपुर का रहने वाला था।
20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद निकाले शव
हादसे की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल अधीक्षक लाखन पोसवाल सहित पुलिस के आला अधिकारी भी इमरजेंसी पहुंचे और घायलों को त्वरित इलाज के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार में फंसे चालक को ग्रामीणों ने करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
हादसे में इनकी हुई मौत
हाथीपाल पुलिस थानाधिकारी आदर्श परिहार ने बताया कि हादसे के बाद कार के गैस कटर की सहायता से पुर्जे हटवाकर घायलों व शवों को बाहर निकाला। मृतकों में पादरड़ी डूंगरपुर निवासी राजेंद्र पुत्र वासुदेव पुरोहित (45), वंदना (35) पत्नी नितेश सुथार, वंदना की देवरानी हर्षा (30) पत्नी विपिन सुथार और इनका पुत्र (5) जैनी और पुत्री चार्वी (3) आदि शामिल थे।
खेत की तरफ मुड़ गया ट्रक
पुलिस के अनुसार उदयपुर से सागवाड़ा चलने वाली निजी क्रूजर उदयपुर से सवारी भरकर सागवाड़ा की तरफ जा रही थी। तभी शाम करीब पौने चार बजे पादोरड़ी के समीप सामने से आ रही मिनी ट्रक की क्रूजर जीप से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मिनी ट्रक तेज रफ्तार से क्रूजर को घसीटते हुए खेत की तरफ मुड़ गया।
कारगिल वियज दिवस 2019 पर पढ़िए वीर सपूतों की कहानी












Click it and Unblock the Notifications