Jagdish temple: राजस्‍थान के जगदीश मंदिर में ड्रेसकोड लागू, ऐसे कपड़े पहनकर आने वालों पर प्रतिबंध

जगदीश मंदिर उदयपुर राजस्‍थान के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। यहां पर ड्रेस कोड के पोस्‍टर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

मंदिर परिसर में दीवार पर लगाए गए पोस्‍टर पर लिखा है कि 'सभी भक्‍तों को सूचित किया जाता है कि मंदिर परिसर में शॉर्ट टी-शर्ट, शॉर्ट जींस, मिनी स्‍कर्ट नाइट शूट पहनकर आने पर प्रतिबंध है।

पोस्‍टर में यह भी चेताया गया है कि नियमों का उल्‍लंघन करने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पोस्‍ट में मैसेज अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में लिखे हुए हैं।

Jagdish temple udaipur Rajasthan

पोस्‍टर लगाने वालों का कहना है कि श्रद्धालु इसकी मांग कर रहे थे। ऐसे में धर्मोत्‍सव समिति, रथयात्रा समिति, पुजारी परिषद की बैठक में ड्रेसकोड लागू करने का फैसला लिया गया। हालांकि इस तरह के ड्रेसकोड के बारे में देवस्‍थान विभाग को खबर तक नहीं।

उदयपुर जिला कलेक्‍टर ताराचंद मीणा कहते हैं कि शहर में जगदीश मंदिर में ड्रेसकोड के बारे में जानकारी नहीं है। मंदिर देवस्‍थान के अधीन है। वहीं, धर्मोत्‍सव समिति अध्‍यक्ष दिनेश मकवाना का कहना है कि भक्‍तों की भावना को देखते हुए ड्रेसकोड के पोस्‍टर लगाए हैं। अंग प्रदर्शन और अमर्यादित रहन-सहन से धार्मिक भावनाएं आहत होती है। प्रवेश के नियम होने चाहिए।

जगदीश मंदिर उदयपुर के पदाधिकारियों का यह भी कहना है कि समिति की ओर से मंदिर में चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। इनमें धोती, साड़ी आदि की व्‍यवस्‍था की जाएगी ताकि भूलवश कोई व्‍यक्ति शॉर्ट कपड़ों में मंदिर में पहुंचता है तो उसके लिए सुविधा रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+