राजस्थान : उदयपुर की पिछोला झील में अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने की बोटिंग, शेयर किया वीडियो
Udaipur, 14 Apr : राजस्थान की लेकसिटी यानी उदयपुर पर्यटकों के साथ-साथ अब बॉलीवुड कलाकारों की भी पसंदीदा जगह बनती जा रही है। फिल्मों और गानों की शूटिंग के अलावा अब बॉलीवुड कलाकार घूमने के लिए भी उदयपुर आते रहते हैं। अपनी डेब्यू फिल्म धड़क के दौरान उदयपुर की खूबसूरती को निहार चुकी अभिनेत्री जान्हवी कपूर एक बार फिर उदयपुर की खूबसूरती को देखने से खुद को रोक नहीं पाई।

बताया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर एक एड फिल्म को शूट करने के लिए उदयपुर पहुंची है। इस दौरान जाह्नवी कपूर कभी पिछोला झील में बोटिंग करती नजर आ रही है तो कभी झील किनारे पिक्चर क्लिक करवा रही है। जान्हवी कपूर ने उदयपुर की पिछोला झील की खूबसूरती को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है।
गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म धड़क की शूटिंग भी उदयपुर में ही हुई थी। जिसके बाद जाह्नवी उदयपुर की कई तस्वीरों को सोशल मीडिया के जरिए साझा कर चुकी है। बताया जा रहा है कि जाह्नवी उदयपुर की पिछोला झील किनारे बने पांच सितारा होटल में ठहरी हुई है, जहां वो अपने कुछ साथियों के साथ उदयपुर की खूबसूरती को इंजॉय करते हुए नजर आई।












Click it and Unblock the Notifications