राजस्थान में ओमिक्रॉन : उदयपुर के 73 वर्षीय बुजुर्ग छह दिन पहले हुए थे संक्रमित, अब पोस्ट कोविड मौत
उदयपुर, 31 दिसम्बर। कोरोना वायरस के नए वैरियंट ओमिक्रॉन राजस्थान में पांव पसारने के साथ-साथ अब जानलेवा भी साबित हो रहा है। राजस्थान के उदयपुर में ओमिक्रॉन संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। ओमिक्रॉन संक्रमण से मरने वाले ये पहले शख्स हैं।

बता दें कि उदयपुर के लक्ष्मीनारायण नगर निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग की 25 दिसम्बर को ओमिक्रॉन रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
इधर, उदयपुर के सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने कहा कि मौत पोस्ट कोविड निमोनिया से हुई है। बुजुर्ग की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। साथ ही 21 और 22 दिसंबर को जांच में ये निगेटिव हो गए थे। 25 दिसम्बर को इनकी रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव आई थी।
बता दें कि उदयपुर में ओमिक्रॉन के अब तक 4 मामले सामने आ चुके हैं। 27 दिसंबर को उदयपुर में ओमिक्रॉन का नया केस सामने आया था। इससे पहले 25 दिसम्बर को तीन मामले उदयपुर में सामने आए थे। इसमें पति, पत्नी और एक 68 वर्षीय महिला ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाई गई थी। जबकि 73 वर्षीय बुजुर्ग ओमिक्रॉन पॉजिटिव आने वाले चौथे व्यक्ति थे।












Click it and Unblock the Notifications