MP: टीकमगढ़ की लक्ष्मी रैकवार बनी पहली हितग्राही, 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर
टीकमगढ़ के बिलगांय की लक्ष्मी रैकवार चंद मिनटों में पूरे प्रदेश में फेमस हो गईं। दरअसल लक्ष्मी और अभिलाषा साहू मप्र सरकार की 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर योजना पहली और दूसरी हितग्राही बनी हैं...केंद्रीय मंत्री व राज्यमंत्री ने इनके आनलाइन फॉर्म भरे।

मध्यप्रदेश में 450 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा टीकमगढ़ में ओंकारेश्वर से वर्चुअली शुरू की गई। घरेलू गैस सिलेंडर योजना की पहली महिला हितग्राही बनी हैं। जतारा तहसील के बिलगांय गांव की लक्ष्मी देवी रैकवार। योजना में पंजीयन के बाद बेहद लक्ष्मी रैकवार खुश हैं, उन्हें पहली खुशी इस बात है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर महिलाओं के हित में इतनी महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई है। दूसरी खुशी योजना में उनका मध्य प्रदेश में पहला पंजीयन होना है। वह इस बात को लेकर भी प्रसन्न हैं कि उनका पंजीयन केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार और वन राज्य मंत्री राहुल सिंह ने स्वयं ऑनलाइन करवाया है। ऑनलाईन प्रक्रिया के तहत लक्ष्मी रैकवार का पंजीयन क्रमांक, आवेदिका का नाम, पता, एलपीजी आईडी, आवेदिका का समग्र आईडी नं., लाड़ली बहना पंजीयन क्रमांक की पूर्ति करवाई गई। उज्जवला योजना के अंतर्गत हितग्राही होने की जानकारी की प्रवृष्टि भी करवाई गई।
लक्ष्मी ने कहा गरीब महिलाओं के हित में है योजना
लक्ष्मी रैकवार का कहना है कि एक गैस सिलेंडर खरीदने पर अभी जितने पैसे लगते थे, उससे आधे से भी अब कम 450 रुपए लगेंगे। पैसे की बचत होने से अन्य जरूरतें पूरी होंगी। लक्ष्मी कहतीं है कि उज्जवला योजना के पहले उसे भोजन पकाने लकड़ी बीनना पड़ता था। फिर गैस कनेक्शन की सुविधा हुई और अब इतनी कम कीमत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें गैस सिलेंडर की सौगात दी है, जो उनके परिवार के लिए अत्यंत राहत की बात है। वह बताती है कि उसके परिवार में 5 सदस्य और एक गैस कनेक्शन हैं, जो उसके नाम से है। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा लागू यह योजना हम जैसी गरीब महिलाओं के हित में है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री शिवराज भैया को धन्यवाद देती हूं।
अभिलाषा साहू बनी दूसरी हितग्राही, बेहद खुद नजर आईं
अभिलाषा साहू, टीकमगढ़ के वार्ड नं. 26 की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही अभिलाषा साहू 450 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त करने की योजना का लाभ लेने वाली मध्यप्रदेश की दूसरी महिला हितग्राही बनी हैं। टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार और वन राज्य मंत्री राहुल सिंह ने उनसे एक-एक जानकारी लेकर उनका ऑनलाईन पंजीयन करवाया।
गैस सिलेंडर का जो पैसा बचेगा वह बच्चों की बढ़ाई में काम आएगा
अभिलाषा साहू ने बताया कि योजना में शामिल होने से खुश होने के साथ ही उन्हें राहत भी मिली है। गैस सिलेंडर खरीदने में अब जो पैसे बचेंगे, वो बच्चों के काम आएंगे। 7 सदस्यों के परिवार में एक ही गैस कनेक्शन है, जो उसके नाम से है। इस योजना का लाभ मिलने से उसका परिवार बहुत खुश होगा। अब उसे कंजूसी नहीं करना पड़ेगी, जो बच्चे चाहेंगे, वैसा व्यंजन उन्हें बनाकर दूंगी। घर का बजट भी अब नहीं गड़बड़ाएगा।












Click it and Unblock the Notifications