CM ने मंच से जिस अधिकारी को सस्पेंड किया, उसे भोपाल में सम्मानित किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपचुनाव के दौरान पृथ्वीपुर में सीएमओ को मंच से सस्पेंड किया था, अब भोपाल में उसी सीएमओ को वसूली के लक्ष्य में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया गया है।

Bundelkhand में टीकमगढ़ जिले में एक साल पहले जिस चीफ म्युनिसिपल अधिकारी (CMO) को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मंच से सस्पेंड करने, जेल भेजने और अब उसे भोपाल में मंच पर बुलाकर खुद CM और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री द्वारा सम्मानित करने का मामला सामने आया है। उक्त सीएमओ पर ईओडब्ल्यू ने पीएम आवास में भ्रष्टाचार के लिए मामला भी दर्ज किया था, यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
Madhya Pradesh के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और नगरीय विकास एवं आवास विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने राजस्व वसूली में बेहतर रिजल्ट देने वाली निकायों को भोपाल में सम्मानित किया था। इसमें बड़ामलहरा नगर परिषद को भी सम्मानित किया गया था। इसमें मंच पर सीएमओ उमाशंकर मिश्रा को सम्मानित किया गया। इनके सम्मान की तस्वीर सामने आने के बाद मामला विवादों में उछल गया। दरअसल बड़ामलहरा सीएमओ उमाशंकर मिश्रा वहीं अधिकारी हैं, जिन्हें उपचुनाव के दौरान बीते साल पृथ्वीपुर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंच से निलंबित कर जांच बैठा दी थी। बाद में ईओडब्ल्यू ने इन पर एफआईआर दर्ज कर मामला जांच में लिया था। उन्हें कुछ समय जेल में भी रहना पड़ा। इन पर जेरोन नगर परिषद के लोगों की शिकायत पर कार्रवाई की गई थी।
जेल से जमानत पर आए मिश्रा को बड़ामलहरा सीएमओ बना दिया
जानकारी अनुसार जेरोन में पीएम आवास में गड़बड़ी व भ्रष्टाचार के आरोप में ईओडब्ल्यू ने सीएमओ उमाशंकर मिश्रा को जेल भेजा था। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद सरकार और विभाग ने इन्हें उपकृत करते हुए इन्हें बड़ा मलहरा नगर परिषद का प्रभारी सीएमओ नियुक्त कर दिया था। ईओडब्ल्यू का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।












Click it and Unblock the Notifications