भाजपा नेता से डीईओ को जान का खतरा, गलत आदेश पर हस्ताक्षर न करने पर मिली धमकी
भाजपा नेता के खिलाफ टीकमगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। डीईओ शक्ति खरे का आरोप है कि क्रीड़ा निरीक्षक के माध्यम से वे अवांच्छित आर्डर पर हस्ताक्षर कराना चाह रहे थे।

सागर संभाग के टीकमगढ़ जिला अधिकारी शक्ति खरे ने भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंशुल व्यास पर उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए शिकायत की है। डीईओ खरे का आरोप है कि पूर्व में भी नेताजी उनको नियम विरुद्ध काम के लिए दबाव बना चुके हैं।
मप्र के टीकमगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी ने भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंशुल व्यास के खिलाफ लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त, सागर संभाग कमिश्नर, टीकमगढ़ कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक और कोतवाली थाना प्रभारी से शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा नेता ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए उनसे अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी भी दी।
Recommended Video
डीईओ खरे ने शिकायत में उल्लेख किया है कि 17 जनवरी 2023 को वह अपने शासकीय कार्यों को निपटाकर झांसी रोड स्थित होटल में रुकने चले गए। शाम को क्रीड़ा निरीक्षक एसडी अहिरवार एक पत्र लेकर हाेटल में आए थे। उन्होंने भाजपा नेता अंशुल व्यास का हवाला देते हुए 6 शिक्षकों के अटैचमेंट के आदेश पर हस्ताक्षर करने की बात कही थी। डीईओ ने बताया कि अटैचमेंट पूरी तरह से प्रतिबंधित है तो उन्होंने अहिरवार को फटकार लगाई थी। इसके बाद में यही बात अहिरवार ने अंशुल व्यास को बताई कि आपके दिए हुए अटैचमेंट के आदेश पर डीईओ ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
रात में फोन आया और धमकी देने लगे
शिकायत में कहा गया है कि भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंशुल व्यास ने 17 जनवरी की रात 8.44 बजे रात को अपने मोबाइल नंबर 9584092001 से अटैचमेंट के आदेश पर हस्ताक्षर करने के लिए डीईओ पर दबाव डाला।जब डीईओ ने परीक्षाओं का तर्क देकर और शासन के नियमों का हवाला देकर अटैचमेंट पर रोक लगाने के कारण हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया तो भाजपा नेता ने धमकी देते हुए कहा कि मैं बीजेपी का बड़ा नेता हूं। यहां मेरा शासन चलता है, अगर आदेश पर हस्ताक्षर नहीं किए, तो मैं वहीं आपके होटल में आकर आपको देख लूंगा। डीईओ ने कहा है कि फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। पूर्व में भी डीईओ को व्यास इस तरह के नियम विरुद्ध काम कराने के लिए दबाव बनाते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications