Tikamgarh: अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों का हमला, श्मशान से सीधे अस्पताल पहुंचे दर्जनों लोग

टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान के मुक्तिधाम में पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों के छाते तक धुआं पहुंचने के कारण वे बिफर गईं। मधुमक्खियों ने अप्रत्याशित रुप से हमला कर दिया। भागने के लिए लोग दौड़े-भागे, लेकिन फिर भी बच नहीं सके।

अंत्येष्टी के दौरान श्मशान में मधुमक्खियों का हमला, कई घायल

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान में एक अंत्येष्टि के दौरान मधुमक्खियों के हमले में करीब चार दर्जन होग घायल हो गए। श्मशान घाट से लोग सीधे अस्पताल पहुंचे, यहां मधुमक्खियों के डंग से घायल लोगों का तांता लग गया था।

जानकारी अनुसार बीते रोज बड़ागांव धसान में एक बुजुर्ग महिला का निधन हो गया था। मोहल्ले और गांव सहित रिश्तेदार उनके अंतिम संस्कार के लिए स्थानीय श्मशान घाट पहुंचे थे। जब अंतिम संस्कार चल रहा था, उसी दौरान पास ही पेड़ पर लगे मधुमक्ख्यिों के छाते तक धुआं पहुंच गया और अचानक सैकड़ों-हजारों की संख्या में मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। हमले में लोग अपना चेहरा छिपाते यहां-वहां भाग रहे थे।

Recommended Video

    सागर के आकाश चौरसिया ने मल्टी लेयर में खेत में लगाई 44 किस्म की फसलें

    मुक्तिधाम में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल सभी को इलाज के लिए मुक्तिधाम से सीधे अस्पताल पहुंचाया गया। यहां लोगों के चेहरे, माथे, हाथ, कंधे, पीट, गर्दन से मधुमक्खियों के कांटे निकालकर उनका इलाज शुरू किया गया। कुछ लोगों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कर लिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+