नपा अध्यक्ष के घर भीख मांगने पहुंचे पार्षद, अध्यक्ष बासी रोटी-अचार लेकर निकले, बोलेः भूखा नहीं लौटाता

टीकमगढ़ नगर पालिका में पार्षद और अध्यक्ष के बीच चल रही खींचतान सड़क पर दिखने लगी हैं। पानी की समस्या को लेकर भाजपा पार्षद जब भीख मांगने के प्रतिकात्मक विरोध के लिए अध्यक्ष के घर पहुंचे तो उन्हें जलील होकर वापस लौटना पड़ा।

TKG भीख मांगने नपा अध्यक्ष के घर पहुंचे भाजपा पार्षद, बासी रोटी

मध्य प्रदेश के टीकगमढ़ नगर पालिका में पानी की समस्या को लेकर विपक्षी भाजपा पार्षदों ने अनोखा विरोध जताते हुए शहर में भीख मांगने प्लान बनाया। इसकी शुरुआत नपा अध्यक्ष के घर से की थी। इस दौरान अध्यक्ष ने पार्षदों को बासी रोटी और अचार परोसकर कहा कि भिखारियांें को भूखा नहीं लौटाते हैं। इसके बाद विरोध की राजनीति और गर्मा गई है।

टीकमगढ़ नगर पालिका में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में अब्दुल गफ्फार काबिज हैं तो भाजपा मुख्य विपक्षी दल के रुप में परिषद में बैठी है। इधर शहर के कुछ वार्ड में पेयजल की समस्या को विपक्षी भाजपा ने मुद्दा बना लिया है। इसको लेकर शहर में भीख मांगकर राशि एकत्रित कर विरोध जताने और अध्यक्ष को आइना दिखाने का प्लान बनाया गया था। बीते रोज भीख मांगने की शुरूआत अध्यक्ष के घर से की गई। भाजपा पार्षद हाथों में तख्तियां लेकर अध्यक्ष के घर के सामने पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।

TKG भीख मांगने नपा अध्यक्ष के घर पहुंचे भाजपा पार्षद, बासी रोटी


यह भी पढ़ेंः AC के अंदर से निकला छह फीट लंबा सांप, गर्मी में ठंडक लेने AC बाॅक्स में घुसा था

Recommended Video

    टीकमगढ़: हाथ उठाकर डाले जानें थे मत, चुनाव प्रक्रिया रुकी जानें कारण

    अध्यक्ष रोटी की प्लेट बाहर लेकर बाहर निकले थे
    नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार जब घर से बाहर निकले तो हाथों में प्लेट में बासी रोटी और अचार लेकर बाहर निकले और पार्षदों से बोले कि हमारे घर से कोई भिखारी भूखा नहीं जाता है, उसे भरपेट भोजन भी कराते हैं, इसके बाद भाजपा पार्षद भड़क गए और अध्यक्ष पर आरोप लगाने लगे। इसके बाद अध्यक्ष बोले कि पार्षदों को भीख तो हमने 8 महीने पहले ही दे दी थी। उनका इशारा अध्यक्ष चुनाव के दौरान पार्षदों की खरीद-फरोख्त से था, जिसके बाद गुस्साए पार्षद बोले कि अध्यक्ष नाम बताएं कि किस-किस को चुनाव में भीख दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+