AC के अंदर से निकला छह फीट लंबा सांप, गर्मी में ठंडक लेने AC बाॅक्स में घुसा था

सरकारी दफ्तर में एसी का मजा उठाने एक नागराज पहुंच गए। नागराज को एसी के बाॅक्स में ठंडक के चक्कर में घुस गए, इधर ऑफिस खाली हो गया। स्नेक कैचर ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद 6 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप की जान बचा ली।

नागराज को लगा AC का चस्का, ठंडक के लिए अंदर ही घुस गए!

आपके घर या दफ्तर में भी यदि एयर कंडीशन (AC) लगा है तो सतर्क हो जाइए। कहीं AC की ठंडी हवा खाने नागराज न चले आएं! दरअसल सागर के नगरीय प्रशासन विभाग के दफ्तर में एसी बाॅक्स में छह फीट का घोड़ा पछाड़ सांप घुस गया। करीब डेढ़ घंटे के रेस्क्यू के बाद उसे बाहर निकाला जा सका।

सागर में नगरीय प्रशासन विभाग के संभागीय कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब छह फीट लंबा एक फुर्तीला सांप एसी की ठंडक के चक्कर में दरवाजे की जाली पर चढ़कर सीधे एसी बाॅक्स में घुस गया। गनीमत यह रही कि परिसर में मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई। इधर नागराज ठंडक के चक्कर के बाॅक्स में घुस तो गए, लेकिन उनकी जान पर बन आई।

नागराज को लगा AC का चस्का, ठंडक के लिए अंदर ही घुस गए!

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सांप जिंदा बाहर निकला
स्नेक कैचर अकील बाबा सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तो एसी बाॅक्स की जाली से सांप की दुम नजर आ रही थी, उन्होंने उसे पकड़कर करीब दो फीट बाहर खींच लिया, लेकिन सांप अंदर बाॅक्स के मैकेनिज्म में फंस गया था। अकील ने एसी बाॅक्स के मैकेनिक और अपने बेटे असद खान को बुलवाया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पूरा एसी बाॅक्स का पैनल खोलकर बड़ी सफाई से सांप को बाहर निकाला गया।

Recommended Video

    अरे, लड़के ने ‘सांप के फन' को दांतों से दबा लिया! फिर आगे क्या हुआ

    घोड़ा पछाड़ प्रजाति का सांप है
    स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया कि जिस सांप का रेस्क्यू किया है वह घोड़ा पछाड़ प्रजाति का सांप है। यह करीब छह फीट लंबा सांप है। यह जहरीला तो नहीं होता है, लेकिन बहुत तेजी से हमला करता है, यह इंसान, जानकर को बुरी तरह जकड़कर दम निकालने की क्षमता रखता है। इसलिए सांप कोई भी हो उससे दूरी बनाकर रखने में ही भलाई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+