CM शिवराज सिंह चौहान ने टीकमगढ़ सड़क हादसे पर दुख जताया, 5 मृतकों के परिजन को 2-2 लाख की सहायता देंगे
टीकमगढ़ में एक बोलेरे वाहन सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया था। खतरनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई थी। सीएम शिवराज सिंह ने घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजन को 2—2 लाख देने की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुंदेलखंड के टीकमगढ़ इलाके में बीती रात एक बोलेरो वाहन के हादसे का शिकार होने की घटना और हादसे में एक परिवार के 5 सदस्यों की मृत्यु हो जाने पर गहरा दुख जताया है। सीएम चौहान ने कहा कि दुर्घटना में मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए तथा सामान्य घायलों को 10-10 हजार देने की घोषणा की है।
बता दें कि टीकमगढ़ जिले के जतारा क्षेत्र में बीती रात एक बोलेरो वाहन सड़क के किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गया था। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार एक गमी में शामिल होने के लिए एक परिवार मवई गांव से राजनगर जा रहा था। जतारा में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास उनके परिवार का बोलेरो वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया था। हादस में नंदलाल, मोतीलाल के परिवार के पांच लोगों की जान चली गई। इसके अलावा 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार बोलेरो में 13 लोग सवार हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications