MP Tikamgarh से कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह बुंदेला 'असम पुलिस' से घिरे! बेटे से हुई घंटों पूछताछ

Assam Police raid in mp Congress candidate: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब असम पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी। दरअसल असम पुलिस बुंदेला के बेटे से एक घोटाले के केस के सिलसिले में पूछताछ करने पहुँची थी।

असम पुलिस की चार सदस्यीय टीम के पहुंचते ही कोतवाली टीआइ आनंद राज दलबल के साथ पहुंचे और उनके घर को चारों तरफ से घेर लिया। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया।

कांग्रेस कैंडिडेट यादवेंद्र सिंह बुंदेला के बेटे शास्वत सिंह बुंदेला से पुलिस कोर्ट द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर पूछताछ करने आई थी। लगभग चार घंटे बंद कमरे में पूछताछ हुई, फिर पुलिस वापस चली गई। लेकिन उसके बाद सूबे में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हैं।

Assam-Police-raid-in-mp-Congress-candidate-Tikamgarh

बताया गया कि 63 करोड़ रुपये के आटोनामस काउंसिल घोटाले का एक मामला असम में चल रहा है, जिसमें पांच आरोपित बनाए गए हैं। इनमें कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह बुंदेला के बेटे शास्वत सिंह बुंदेला भी शामिल हैं। असम से आए सीआइडी इंस्पेक्टर उत्तम डोले ने बताया कि घोटाले के मामले में पूछताछ करने आए थे और शास्वत का मोबाइल, पैन कार्ड और आधार कार्ड जब्त कर लिया है। यहां घोटाले से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले है। इस मामले में गुवाहाटी हाईकोर्ट ने सर्च वारंट जारी किया है। उत्तम डोले के अनुसार, दिल्ली की सबरवाल ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने शिकायत दर्ज कराई थी। यह मामला साल 2022 का है।

बुंदेला ने लगाया यह आरोप
कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा देशभर में कांग्रेसियों पर इस प्रकार की कार्रवाई करा रही है, ताकि कांग्रेसियों की बदनामी हो सके। मेरे यहां पर गुरुवार को सुबह असम पुलिस की टीम आई और पूरे घर में चेकिंग की, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। हमने पूरा सहयोग करते हुए उनके मांग अनुसार दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+