स्वास्थ्य मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया खंडन, कहा- केरल में कोरोना का कोई नया वेरिएंट नहीं
भारत में इस समय सबसे अधिक केस केरल से सामने आ रहे हैं। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ मीडिया रिपोर्ट, का खंडन करते हुए कहा कि केरल में लगभग 88 से 90 प्रतिशत कोरोना के मामले डेल्टा वेरिएंट के हैं।
तिरुवनंतपुरम, 11 अगस्त। भारत में इस समय सबसे अधिक केस केरल से सामने आ रहे हैं। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ मीडिया रिपोर्ट, का खंडन करते हुए कहा कि केरल में लगभग 88 से 90 प्रतिशत कोरोना के मामले डेल्टा वेरिएंट के है और राज्य में कोरोना का कोई नया वेरिएंट नहीं मिला है। मंत्रालय ने कहा कि केरल में कोरोना के किसी नए वेरिएंट की खबरें एकदम गलत हैं।

राज्य में भले ही कोरोना को कोई नया वेरिएंट न मिला हो, लेकिन राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले पूरे देश के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। बुधवार को भी केरल में कोरोना के 23,500 नए मामले सामने आए। हाल की में केंद्र सरकार की एक टीम ने राज्य के सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों का दौरा किया था और केंद्र को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट में राज्य में कोरोना के केस बढ़ने के रोकथाम में ढिलाई, मधुमेह से ग्रसित और बुजुर्गों की अधिक आबादी का प्रतिशत आदि कुछ कारक गिनाए गए थे।
यह भी पढ़ें: भारत में अब तक ठीक हो चुके हैं 95,527 कोरोन मरीज, रिकवरी दर अब 48.07 फीसदी
नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के निदेशक डॉ सुजीत सिंह ने कहा कि टीम ने पुन: संक्रमण के मामलों के बारे में और जानकारी मांगी है। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकान ने ऐहतियात के तौर पर कुछ नये प्रतिबंधों की घोषणा की है। राज्य सरकार ने दुकानों पर आने जाने के लिए टीकाकरण प्रमाणपत्र या नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि राज्य में दैनिक मामले और बढ़ सकते हैं क्योंकि राज्य में कोरोना की प्रजनन दर काफी ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यदि ओनम जैसे त्योहारों पर जनता ऐहतियात नहीं बरतती है तो स्थिति खतरनाक हो सकती है। हालांकि ओनम के दौरान राज्य सरकार ने किसी भी प्रकार की भीड़ इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी है। केरल प्रशासन की एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य में दोबारा संक्रमण के 14,974 मामले सामने आए हैं, इनमें से 5,042 लोग ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना की दोनों वैक्सीन लगवा ली थीं।












Click it and Unblock the Notifications