केरल में बड़ा सड़क हादसा, 5 की मौत, एक घायल

केरल में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां कार और लॉरी की टक्कर में पांच लड़कों की जान चली गई है, जबकि एक की हालत गंभीर है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Accident

केरल में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां 5 लड़कों की कार हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार लॉरी से कार की टक्कर की वजह से यह हादसा हुआ। यह हादसा अलप्पुजा जिले के अंबलपुजा में हुआ है। कार सवार तिरुवनंतपुरम की ओर जा रहे थे, इसी दौरान इनकी कार लॉरी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अंबलपुजा पुलिस का कहना है कि यह हादसा नेशनल हाईवे पर देर रात में हुआ है।

मृतकों की पहचान प्रसाद, शिजू दास, सचिन, अमल और सुमोद के तौर पर हुई है। रिपोर्ट के अनुसार मरने वालों में से चार तिरुवनंतपुरम के ही हैं, जबकि एक व्यक्ति कोल्लम का रहने वाला था। मरने वाले इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन की कैंटीन के अस्थायी कर्माचारी थे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब कार चावल से लदे ट्रक से टकरा गई। ट्रक आंध्र प्रदेश की ओर जा रहा था। मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांचवे की अस्पताल में मौत हो गई। हालांकि हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन पुलिस इन लोगों को कार से बाहर नहीं निकाल सकी। बाद में फायर के कर्मचारियों ने कार से लोगों को बाहर निकाला। एक मृतक के परिवार ने बताया कि ये सभी लोग दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+