केरल के सिरो मालाबार बिशप ने जारी की चेतावनी, बताया- ईसाई लड़कियों को फंसाने की हो रही साजिश

तिरुवनंतपुरम, 30 अगस्त: केरल में एक बिशप ने पादरियों को एक लेटर लिखाकर अलर्ट करने की सलाह दी है। पूरा मामला सिरो-मालाबार चर्च के पाला डायसस के बिशप से जुड़ा है, जिन्होंने पादरियों को एक पत्र लिखकर कहा कि डायसस से जुड़े ईसाई परिवारों की युवतियों और महिलाओं को फंसाने की साजिश की जा रही है, इसीलिए उन्हें सतर्क रहना चाहिए।

Kerala

दरअसल, एक सर्कुलर में सिरो मालाबार कैथोलिक चर्च पाला डायसस के बिशप जोसेफ कल्लंगारत ने ईसाई परिवारों की युवा लड़कियों और महिलाओं को फंसाने के उद्देश्य से 'विभिन्न वर्गों और समूहों' के खिलाफ अलर्ट जारी किया है। हालांकि अपने लेटर में बिशप कल्लारंगट ने ना तो उन समूहों के असली इरादों और समूहों के बारे में बताया और ना ही अपने लेटर में शिकायत के साथ आगे कदम बढ़ाने की कोई बात कही है।

जानकारी के मुताबिक केरल में 'लव जिहाद' का मुद्दा बड़ा बनता जा रहा है, क्योंकि इससे पहले पाला डायसस ने इस मुद्दे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी। वहीं केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल भी दावा कर रही है कि यहां 'लव जिहाद' किया जा रहा है। हालांकि डायसस ने उस ग्रुप के बारे में कुछ नहीं बताया जो, ईसाई युवतियों को फंसाने की साजिश रच रहे हैं।

बिशप कल्लारंगट के मुताबिक कुछ शातिर ईसाई फैमिली की यंग लड़कियों को अपना टारगेट बना रहे हैं और इसके लिए जाल बिछाने का काम कर रहे हैं। बिशप ने इससे पहले 28 अगस्त को इस मामले में एक सर्कुलर भी जारी किया था, जिसमें अलर्ट किया गया था कि कैसे कुछ शातिर लोग कॉल के जरिए ईसाई लड़कियों को निशाना बनाने का काम कर रहे हैं।

वो फोन पर खुद को पूर्व पादरी या फिर जूनियर पादरी बताते है, जिसके बाद किसी अकादमिक में काम का बहाना बना कर ईसाई प्रतिनिधियों को कॉल कर के युवतियों के फोन नंबर्स लेने की कोशिश करते हैं। ऐसे में उन्होंने प्रतिनिधियों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+