ठाणे: सूटकेस में मिली थी प्रिंसी तिवारी की सिर कटी लाश, इस हाल में शव देख चौंक गए लोग
ठाणे। ठाणे जिले के कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार सुबह एक सूटकेस में युवती की सिर कटी लाश मिली थी। शव को तीन टुकड़ों में काटकर एक बैग में भरा गया था। इसकी जानकारी एक ऑटो ड्राइवर ने पुलिस को दी थी। सिर कटी लाश मिलने मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी को पकड़ लिया है। एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) प्रवीण पवार के मुताबिक, हत्यारा कोई और नहीं बल्कि युवती का सगा बाप है, जिसे लड़की का प्यार पंसद नहीं आया तो उसने लड़की को मौत के घाट उतार दिया।

ऑटो में सूटकेस छोड़कर फरार हो गया था आरोपी
पुलिस के एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) प्रवीण पवार के मुताबिक, लाल शर्ट पहनकर एक अनजान शख्स ने 8 दिसंबर की सुबह करीब 5:30 बजे भिवंडी की ओर जाने के लिए कल्याण स्टेशन पर ऑटोरिक्शा में सवार हुआ। यात्री के ऑटो में बैठते ही सूटकेस से बदबू आने लगी तो ऑटो चालत तो शक हुआ। ऑटो चालक ने पैसेंजर से पूछा कि उसके बैग में क्या है। इससे घबराकर पैसेंजर ऑटो छोड़कर भाग निकला। यह देखकर ऑटो चालक को शक यकीन में बदल गया तो उसने पास के अन्य ऑटो चालकों को इकट्ठा किया। जब ऑटो ड्राइवर ने ड्राइवरों की मौजूदगी में सूटकेस खोला तो उसे एक महिला की लाश मिली, जिसे कमर से तीन हिस्सों में काटा गया था।

पुलिस को दी सूचना
ऑटो चालकन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर प्रकाश ने बताया, 'हमें बैग से एक महिला की सिरकटी लाश मिली है। इसे तीन टुकड़ों में काटा गया था ताकि वह बैग में बंद की जा सके।' पुलिस के अनुसार, मृत महिला की उम्र 25 से 30 के बीच रही होगी। शव की हालत देखकर लग रहा है कि महिला की हत्या दो दिन पहले की गई होगी।

पुलिस ने खंगाली स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज
कल्याण और पास के रेलवे स्टेशन से मिली सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस लाल शर्ट पहनने वाले शख्स की खोज में जुट गई। पुलिस के अनुसार, 'ये शख्स बैग के साथ सुबह सवेरे टिटवाला से लोकल ट्रेन में चढ़ा था।' बाद में कल्याण स्टेशन पर उतर गया और फरार होने से पहले ऑटोरिक्शा में बैठता दिखाई दिया था।

कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी?
ठाणे पुलिस के मुताबिक यूनिट के सदस्यों ने कई ऑटो ड्राइवरों से इस मामले में बातचीत की। इसके साथ ही टिटवाला रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने उस ड्राइवर से भी बात की जिसकी गाड़ी में आरोपी सूटकेस लेकर सवार हुआ था। पुलिस ने आसपास के इलाकों में आरोपी की तस्वीर दिखाकर पूछताछ की तो आरोपी के बारे में पता चला। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।

परिवार के लिए आई थी पुणे
प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि मृत लड़की का नाम प्रिंसी तिवारी है, जो चार महीने पहले ही उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से पुणे आई थी। प्रिंसी ने हाल ही में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया था। प्रिंसी एक भांदुप स्थित प्राइवेट फर्म में क्लर्क की नौकरी करती थी। दावा किया जा रहा है कि यहीं एक आदमी के साथ वह रिलेशनशिप में आ गई, जिसका पिता ने कई बार विरोध किया। आरोपी पिता को डर था कि इस रिश्ते से उसकी बहन की शादियों पर इस रिश्ते का फर्क पड़ेगा। वह कई बार लड़की को टोक चुका था, लेकिन लड़की सुन नहीं रही थी। पिता को डर था कि इससे समाज में बदनामी होगी।

इस वजह से उतारा मौत के घाट
पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम मनीष तिवारी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता मनीष तिवारी ने बताया कि प्रिंसी उसकी बेटी है और वह ऐसे लड़के साथ रिलेशनशिप में थी, जिससे रिश्ता रखने के लिए उसने मना किया था। पिता के बार-बार टोकने पर जब लड़की नहीं मानी तो दरिंदा पिता ने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है, साथ ही पूछताछ कर रही है।
-
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव?












Click it and Unblock the Notifications