दोस्त के साथ नौकरी ढूंढने जा रहे युवक की टैंपो पलटने से मौत, सूरत में मंदिर के पास हुआ हादसा

सूरत। गुजरात में सूरत शहर के निकट गोडादरा में मंदिर के पास एक टैम्पो पलटने से युवक की मौत हो गई। वह युवक अपने टैम्पो चालक दोस्त के साथ ट्रांसपोर्ट में नौकरी खोज रहा था। घर की ओर आते समय मंदिर के पास टैम्पो चालक ने अचानक ब्रेक मार दिए। जिससे टैम्पो पलट गया। जिससे उसमें बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Youth dies in auto rickshaw at surat, he was going to find job with friend

युवक को इलाज के लिए स्मीमेर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में लिंबायत पुलिस ने टैम्पो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि, मृतक की पहचान 35 वर्षीय ज्ञानेश्वर उर्फ नाना मुरलीधर धनगर के रूप में हुई है। वह लिंबायत में नीलगिरी शिव कृपा सोसाइटी का रहने वाला था। वह अपने दोस्त गणेश पाटिल के टैम्पो पर काम करता था।

पता चला है कि, मंगलवार को ज्ञानेश्वर दोस्त गणेश के साथ टैम्पो में पीछे बैठकर ट्रांसपोर्ट में नौकरी खोजने गया था। काम नहीं मिला। उसके बाद वहां से घर आ रहा था, तभी आसपास मंदिर के पास गणेश ने अचानक ब्रेक मारे, जिससे टैम्पो पलट गया और ज्ञानेश्वर की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+