छाता ताने बैठे 6 साल की बच्चे पर चढ़ी रिवर्स में आ रही कार, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
सूरत।

बच्चा कार के नीचे आने के बावजूद बच गया
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा कार के नीचे आने के बावजूद कैसे आश्चर्यजनक तौर पर बच गया। उसे खरोंच तक नहीं आई। यह घटना नाना वराछा की हरेकृष्ण सोसायटी की है। बताया जाता है कि 19 अगस्त को बारिश होने के कारण हरेकृष्ण सोसायटी के जिग्नेश पानसुरियाका 6 साल का बेटा दीप छाता लेकर स्कूल जा रहा था। उसकी मां बैग लेकर पीछे आ रही थी। इसी दौरान दीप अपने जूते को ठीक करने के लिए नीचे बैठा। उसी समय यहां रहने वाले नारायण भाई बाहर जाने के लिए अपनी कार रिवर्स करने लगे। वे नीचे बैठे दीप को देख नहीं पाए और कार उसके ऊपर चढ़ गई।

खुद ही कार के नीचे से बाहर निकला
यह देखकर एक महिला ने शोर मचाया। कार चालक को जैसे ही पता चला कि उनकी कार के नीचे बच्चा दब गया है, तो उन्होंने कार रोक दी। कार के रुकते ही बच्चा खुद ही कार के नीचे से सुरक्षित बाहर निकला। उसे जरा भी खरोंच तक नहीं आई थी।

बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया
इसी बीच उसकी मां पहुंच गई, बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चे को कहीं चोट तक नहीं लगी। सभी को आश्चर्यचकित करने वाली यह घटना राज्य में चर्चा का विषय बन गई।












Click it and Unblock the Notifications