बच्चों से भरा ऑटो मुड़ा तो नीचे गिर गई कक्षा 3 की छात्रा, फिर जो हुआ वो वीडियो में देखें

सूरत। गुजरात में सूरत की शांतिवन सोसायटी के पास बच्चों से भरे चलते ऑटो से एक छात्रा गिर गई। वह ऑटो के मुड़ने पर नीचे रोड पर गिरी थी। सामने से वाहन आ रहे थे। ऑटो के ड्राइवर को भनक तक नहीं लगी। ऑटो आगे दौड़ता ही चला गया। हालांकि, किस्मत से बच्ची बच गई। वह उठकर उसके पीछे भागने लगी। तब जाकर आस-पास खड़े लोगों को माजरा समझ आया। इस घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है। जिसमें आप इस घटना को साफ देख सकते हैं।

 कक्षा की एक छात्रा ऑटो से नीचे गिर गई

कक्षा की एक छात्रा ऑटो से नीचे गिर गई

यह घटना सोमवार शाम की है। जब एक ऑटो ड्राइवर विद्यार्थियों को स्कूल से लेकर घर छोड़ने जा रहा था। पूणागाम के आरबी धामी स्कूल से निकले इस चालक ने पूणा की शांतिवन सोसायटी के पास टर्न लिया। इसी दौरान तीसरी कक्षा की एक छात्रा ऑटो से नीचे गिर गई। लेकिन इस बात से बेखबर रिक्शा चालक आगे निकल गया। बाद में बच्ची के ऑटो के पीछे भागने पर कुछ लोगों ने दौड़कर ऑटो चालक को रोका। उसके बाद बच्ची को वापस ऑटो में बैठाया गया।

'स्कूल जाकर मामले की जांच करेंगे'

'स्कूल जाकर मामले की जांच करेंगे'

मामले को लेकर मीडिया से हुई बातचीत में एज्युकेशन इंस्पेक्टर जे. के. पटेल ने कहा कि, वह खुद बुधवार को स्कूल जाकर मामले की जांच करेंगे। गलती मिलने पर ऑटो ड्राइवर के साथ-साथ स्कूल पर भी कार्रवाई की जाएगी।

'सीसीटीवी के आधार पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी'

'सीसीटीवी के आधार पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी'

वहीं, ट्रैफिक विभाग के डीसीपी सुधीर देसाई ने कहा, सीसीटीवी के आधार पर ऑटो ड्राइवर को ढूंढकर उसके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+