VIDEO: घर के बाहर गटर पर पटाखे फोड़ रहे थे बच्चे, तभी भीतर से निकली गैस से लग गई आग
सूरत। दिवाली की आहट सुनाई देने लगी है। बच्चे घरों के अंदर और बाहर जहां मन कर रहा है, वहीं आतिशबाजी कर रहे हैं। आज सूरत की एक कॉलोनी में कुछ बच्चे ड्रेनेज (गंदे पानी की नाली) की जाली के ऊपर पटाखे फोड़ रहे थे, तभी भीतर से निकली गैस से आग लग गई। वहां आग इतनी तेजी से लगी कि बच्चे झुलस गए होते। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ। आग की लपटें तेज होती जा रही थीं। कई मिनट तक आग लगी, तभी मकान मालिक ने आकर बुझाई।

इस घटना का वीडियो अब सोशल साइट्स पर वायरल हो गया है। सीसीटीवी के वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि मौके पर क्या कैसे हुआ? न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि, यह घटना गुजरात में सूरत के वराछा इलाके की है। जहां कई बच्चे गटर के अंदर पटाखे फोड़ने का प्रयास कर रहे थे। उनके पास ही एक महिला भी खड़ी थी। वे बच्चे गटर के अंदर बम जलाकर डाल देते हैं। मगर..उसके आगे जो हुआ, उस बारे में किसी ने नहीं सोचा था।

गटर की गैस से वहां तेजी से आग लगी और आग की लपटें कई फीट उूपर तक चली गईं। बच्चे घबरा गए और जान-बचाकर भागे। बताया जा रहा है कि, दो बच्चों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई थी। महिलाओं में चर्चा होने लगी कि, बच्चों को ऐसे पटाखे नहीं फोड़ने देना चाहिए। अब सभी माता-पिता को सचेत हो जाना चाहिए, क्योंकि दिवाली के दौरान छोटी-सी गलती बच्चों का फ्यूचर बर्बाद कर सकती है। आप देख सकते हैं कि..बड़ी दुर्घटना होते-होते बची है।
VIDEO: गटर के ऊपर पटाखे फोड़ रहे थे बच्चे, तभी अंदर से निकली गैस और लग गई आग, भागे जान बचाकर#Surat #crackers #Diwali pic.twitter.com/MWJjK9T7By
— Yeah.Duniya (@vijayrampatrika) October 29, 2021












Click it and Unblock the Notifications