गणेशोत्सव में आया युवक मुंह से आग बुझाने का स्टंट कर रहा था, लपटों में झुलस गया
सूरत। गणेशोत्सव के अवसर पर गुजरात के सूरत में दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक समुदाय के लोग एक पूजा पंडाल में भगवान गणेश के लिए आयोजित किए गए उत्सव में एकत्रित हुए थे। वे बड़े उत्साह में दिख रहे थे, क्योंकि उनमें से कुछ को खुशी से नाचते देखा जा सकता था। हालाँकि, रंग में भंग तब पड़ गया, जब एक युवक ने सार्वजनिक रूप से आग बुझाने का स्टंट करने का प्रयास किया। गलती से आग उसी युवक में लग गई...उसके बाद वहां अफरा-अफरी मच गई।

सूरत में उत्सव, शख्स पर भारी पड़ गया स्टंट
इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुरुषों का एक समूह आग वाले खतरनाक स्टंट के लिए तैयार हो रहा है। उसी दौरान वहां एक शख्स ने आग बुझाने के लिए अपने मुंह से एक ज्वलनशील पदार्थ बाहर निकाला, लेकिन खुद को ही आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसका पूरा शरीर जलने लगा। मंच भी आग की लपटों में घिर गया।

युवक ने गलती से खुद को आग लगा ली
दर्शक दहशत में चीखने-चिल्लाने लगे। हालांकि, कुछ देर बाद एक अन्य व्यक्ति, उक्त जलते हुए शख्स के बचाव के लिए आया और आग से झुलसे व्यक्ति की टी-शर्ट को जल्दी से हटा दिया। इस तरह आग को फैलने से रोक दिया गया। अग्निकांड में किसी की जान नहीं गई।

सूरत के पर्वत पाटिया इलाके की घटना
यह घटना सूरत के पर्वत पाटिया इलाके में घटी। जहां पर गणेश चतुर्थी समारोह के दौरान ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग करके अपने मुंह से आग बुझाने की कोशिश कर रहे एक युवक को गलती से आग लग गई। अंत में, वह व्यक्ति भय से हिलता-डुलता दिखाई दिया। सौभाग्य से, एक अन्य व्यक्ति की मदद से वह सुरक्षित बच सका।
वायरल हो गया वीडियो
हादसे का वीडियो @oursuratcity नाम के अकाउंट ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "सूरत के पर्वत पाटिया इलाके में गणेश चतुर्थी समारोह के दौरान ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग करके अपने मुंह से आग निकालने की कोशिश कर रहे एक युवक को आग लग गई।"












Click it and Unblock the Notifications