2 दोस्तों को बाइक पर साथ लेकर जा रहा था जन्मदिन मनाने, सभी की जिंदगी का ये आखिरी दिन साबित हुआ

सूरत। गुजरात में कड़ोदरा के हलदरु गांव के नजदीक तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन बाइक सवार दोस्तों की मौत हो गई। मारे गए युवकों में से एक का जन्मदिन था और वे सभी जन्मदिन से​लिब्रेट करने जा रहे थे। मृतकों की पहचान जोलवा के रहने वाले 24 वर्षीय महेश पाटिल, 24 वर्षीय अजय पाटिल और 25 वर्षीय किशोर महाजन के रूप में हुई। इनमें से महेश पाटिल का जन्मदिन था। कार की टक्कर से मौतें होने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। एंबुलेंस से तीनों को अस्पताल ले जाया जाने लगा। हालांकि, देरी होने के चलते किसी को बचाया नहीं जा सका।

three youths died in bike-car accident at surat

संवाददाता के अनुसार, बाइक सवार युवकों को किसी इको कार ने टक्कर मारी थी। कार चालक ने बजाए उनकी मदद करने के कार को तेजी से दौड़ा दिया और उन्हें तड़पता छोड़ गया। यह घटना हलदरु के पास हुई। गंभीर रूप से घायल महेश की कुछ ही देर में मौत हो गई, जबकि उसके अन्य दोस्तों की मौत कुछ देर बाद हुई। वे घर से निकले तो थे जन्मदिन मनाने, लेकिन यह दिन उनकी जिंदगी का आखिरी दिन साबित हुआ।

उनकी मौत की सूचना मिलते ही उनके घरों में कोहराम मच गया। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहरहाल, परिजनों की शिकायत पर पुलिस आरोपी कार चालक को खोज रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+