सूरत: SST की टीम ने कांग्रेस वर्कर की कार से बरामद किए 75 लाख रुपए, गाड़ी से राहुल की रैली के पास भी मिले

सूरत जिला निर्वाचन कार्यालय की स्टेटिक सर्विलांस टीम (SST) ने मंगलवार की रात महिधरपुरा क्षेत्र के जदाखडी में एक कार से 74.82 लाख रुपए बरामद किया। जानकारी के मुताबिक देर रात चेकिंग के दौरान टीम ने जब कार की जांच की तो कार में तीन लोग मौजूद थे। टीम की तरफ से तीनों को कार से उतरवा लिया गया। हालांकि, इस दौरान एक व्यक्ति फरार हो गया। कार में सवार लोगों की पहचान राजस्थान निवासी उदयसिंह रामकृष्ण गुर्जर और रांदेर क्षेत्र के फैज रियाज सैय्यद के रूप में हुई है। इसके बाद एसएसटी ने दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और बाद में उन्हें आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया।

congress worker

सूत्रों के मुताबिक गुर्जर राजस्थान का कांग्रेस कार्यकर्ता है। वह कांग्रेस के लिए काम करने के लिए सूरत में कई दिनों से रह रहा है। एसएसटी की टीम को गुर्जर ने पूछताछ में बताया कि पैसे कहां देने हैं, इसको लेकर उसे कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, उसने यह जरूर बताया कि नकदी श्रीराम अंगदिया से लाई गई थी। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि आखिर ये पैसा कहां से लाया गया था और कहां पहुंचाया जा रहा था।

वहीं, चुनाव कार्यालय के सूत्र ने बताया कि कार में कांग्रेस के दो प्रचार पर्चे और हाल ही में राहुल गांधी की रैली के पास मिले हैं। हालांकि पुलिस और एसएसटी अधिकारियों ने कार से बरामद किसी अन्य सामग्री के बारे में ब्योरा देने से इनकार कर दिया। इधर कांग्रेस की तरफ से बरामद नकदी से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी की तरफ से आरोप लगाते हुए कहा गया कि यह सब अधिकारियों की तरफ से कांग्रेस की छवि को खराब करने के लिए किया जा रहा है। मामले को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता नायषाद देसाई ने कहा कि जांच करा लीजिए सच सामने आ जाएगा।

ये भी पढ़ें- Pabubha Manek Gujarat: 32 साल से एक भी चुनाव नहीं हारा यह MLA, द्वारका में इसी के भरोसे BJP

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+