Surat Police ने प्रोफेसर सुसाइड केस में महिला को गिरफ्तार किया, पाक पैसे भेजने का भी मामला
Surat Police एक प्रोफेसर की आत्महत्या के मामले में आंध्र प्रदेश की एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जूही शेख के रूप में हुई है।

Surat Police ने महिला को उसकी मॉर्फ्ड न्यूड तस्वीरों का इस्तेमाल कर कॉल और मैसेज के जरिए ब्लैकमेल और प्रोफेसर की आत्महत्या के मामले में आंध्र प्रदेश की एक महिला को गिरफ्तार किया है।
एसीपी सूरत पुलिस डिवीजन, बीएम चौधरी ने कहा, जांच के दौरान पाया गया कि महिला को उसकी मॉर्फ्ड न्यूड तस्वीरों का इस्तेमाल कर कॉल और मैसेज के जरिए ब्लैकमेल किया गया था। जांच में बिहार से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा, बिहार से अरेस्ट आरोपियों ने बताया कि वे हैदराबाद में रहने वाली जूही नाम की महिला के यहां काम करते थे। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि महिला पाकिस्तान में एक व्यक्ति को पैसे भेज रही थी।
पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। एसीपी बीएम चौधरी ने कहा कि सूरत के जहांगीरपुरा की महिला प्रोफेसर के आत्महत्या मामले में जांच और उसके बाद तीन लोगों की गिरफ्तारी के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए।
एसीपी ने बताया कि सुसाइड से पहले प्रोफेसर को उसकी नग्न तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी गई थी। रांदेर पुलिस ने तीनों आरोपियों को अपनी जान जोखिम में डालकर बिहार से गिरफ्तार किया था। आरोपी की रिमांड के दौरान पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया था।
एसीपी चौधरी ने आगे कहा, "आंध्र प्रदेश की जूही नाम की एक महिला पाकिस्तान से जुल्फिकार को पैसे भेज रही थी, इसलिए रांदेर पुलिस की टीम भेष बदल कर आंध्र प्रदेश गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।"
पुलिस के मुताबिक सूरत पुलिस की 2 महिला अधिकारियों समेत 6 पुलिसकर्मियों की टीम ने भेष बदल कर आरोपी महिला जूही को गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस ने बिहार के जमुई इलाके से तीन आरोपियों के ठिकाने का पता लगाया और बाद में उनकी गिरफ्तारी की।
आरोपी को पकड़ने गए पुलिस अधिकारियों में से एक लालजी वाघेला ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "सूरत के जहांगीपुरा इलाके की एक महिला प्रोफेसर ने डेढ़ महीने पहले आत्महत्या कर ली थी। जांच के दौरान सूरत पुलिस ने पाया कि महिला को कर्ज की किस्त चुकाने के बहाने उसकी मॉर्फ्ड नग्न तस्वीरों का इस्तेमाल कर कॉल और मैसेज के जरिए ब्लैकमेल किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीन आरोपियों की पहचान बिहार के रहने वाले अभिषेक कुमार सिंह, रोशन कुमार सिंह और सौरभ गजेंद्र कुमार के रूप में हुई है. सभी गिरफ्तार आरोपियों को सूरत लाया गया।
सूरत पुलिस ने कहा, तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद चार और आरोपी अंकित रेशमकुमार, लकबीर ट्रेडर्स, जूही शेख और शांतनु जोंघले को वांटेड घोषित किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी जूही को अब पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
Recommended Video
पुलिस अधिकारी नयना जाखोत्रा ने बताया, जूही शेख के ठिकाने का पता लगाने के दौरान, पुलिस ने पाया कि वह पांजा सेंटर, विजयवाड़ा स्ट्रीट, आंध्र प्रदेश में रह रही है। रैंडर पुलिस की एक टीम ने उसे अरेस्ट किया। पूछताछ के लिए सूरत लाया गया। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन और दो बैंक पासबुक जब्त किए।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications