सूरत में हुई सरेआम लूट, पुलिस ने कुछ ही घंटों 2 धरे, 15.77 लाख रुपए समेत 2 बाइकें बरामद कीं

सूरत। गुजरात में सूरत के रामपुरा इलाके में सरेआम लाखों रुपए की लूट हुई। पुलिस ने इस लूटकांड का खुलासा चंद घंटों में ही कर दिया। इस मामले में महिधरपुरा पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर उनके द्वारा लूटे गए धन को बरामद कर लिया। पुलिस ने उनसे 15.77 लाख नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई 2 मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि, मानदरवाजा ख्वाजा नगर निवासी तौसिफ अंसारी (26) व रामपुरा-सैयदपुरा राजावाड़ी निवासी गफार शा दीवान ने मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

Surat police caught robbers and seized 15.77 lakh rupees

पुलिस के अनुसार, गफार शा राजावाड़ी इलाके में ही रहता था। वह जानता था कि सुप्रीम ऑयल ट्रैडर्स से प्रति-दिन लाखों का लेन-देन होता है। वहां उक्त कंपनी के कर्मचारी गोपीपुरा मोमनावाड निवासी अमीन शेख व मन्नत अपार्टमेंट फुलवाड़ी भरीमाता निवासी हमीद अंसारी शाम को बाइक पर लाखों रुपए लेकर निकलते हैं। इसलिए उसने अपने साथी तौसिफ के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। उधर, सुप्रीम ऑयल ट्रैडर्स कंपनी के संचालक इकबाल उमर ने ड्राइवर फारुख के साथ कीम स्थित मुख्य प्लांट से 25 लाख रुपए भेजे थे।

Surat police caught robbers and seized 15.77 lakh rupees

उधर,तौसिफ अंसारी (26) और गफार शा दीवान ने लूट की तैयारी कर ली। तौसिफ ने अपनी मोटरसाइकिल सटाई और फिर चाकू हमीद की जांघ पर मारा। जिसके बाद रुपए भरा बैग छीन कर भाग निकला। कुछ समय बाद महिधरपुरा पुलिस, लालगेट पुलिस और क्राइम ब्रांच की एसओजी को मामले की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस की टीमें लुटेरों की तलाश में जुट गईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ताल की, लेकिन तौसिफ के फुटेज नहीं मिले। वह गलियों के रास्ते में ही ओझल हो गया। उसके बाद भी पुलिन ने उसे ढूंढ निकाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+