पीकर नाचते भाजपा पार्षद का वीडियो वायरल, दी सफाई- मेरे हाथ में शराब नहीं शरबत की बोतल थी

सूरत. गुजरात में सूरत के वार्ड नम्बर-19 के भाजपा पार्षद पीयूष शिवशक्तिवाला का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शराब की बोतल दिखाई दे रही है। मगर, पार्षद पीयूष का कहना है कि, मैंने शराब पी नहीं रखी थी। बल्कि, मेरी बोतल में तो शरबत था।

पीयूष ने अपनी सफाई में आगे यह भी कहा कि, मेरे पास 7 साल से शराब का परमिट है। मैं दवा के रूप में शराब यूज करता हूं। उस पार्टी में मैंने डांस जरूर किया, पर शराब नहीं पी थी।''

Surat: Drunken-BJP councilor dance video goes to viral

पीयूष शिवशक्तिवाला ने वायरल वीडियो के बारे में खुद ही सवाल दागने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि क्या हमें नाचने का भी हक नहीं है? बता दें कि, उनके वीडियो सामने आने पर भाजपा के आलाधिकारियों की ओर से जवाब मांगा गया है। उन्हें नोटिस भी भेजा गया है। भाजपाध्यक्ष नितिनभाई भजियावाला ने कहा है कि, वह खत्री समुदाय से आते है। शराब पीने की परंपरा उनके पुरखों में ही रही है। हालांकि, शिवशक्तिवाला ने जिम्मेदार पार्षद होने के बावजूद ऐसा किया है तो हमने इस पर उनसे जवाब मांगा है। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर उनके ऊपर एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।''

वीडियो में पीयूष शिवशक्तिवाला के साथ कई और लोग भी शराब पीकर नाचते दिख रहे हैं। नारगोले में पारसी पंचायत के मकान में सूरत के पार्षद ने एक पार्टी का आयोजन किया गया था, यह वीडियो वहीं का बताया जा रहा है। संवाददाता के अनुसार, वह शराब पार्टी 2 जनवरी से 5 जनवरी तक चली थी। उसी पार्टी में पीयूष के साथ अन्य 12 लोग शामिल थे।

Surat: Drunken-BJP councilor dance video goes to viral

कांग्रेस अध्यक्ष बाबू रायका ने वायरल वीडियो पर कहा कि कांग्रेस की वुमन विंग से लेकर जिला कांग्रेस भी उनकी हरकतों का विरोध करेंगी। पहले भी भाजपा द्वारा किसी प्रकार का कदम नहीं उठाया गया है। यदि पीयूषभाई के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो हम विरोध-प्रदर्शन करेंगे। मालूम हो कि, गुजरात में राज्य सरकार द्वारा शराबबंदी लागू की हुई है। इसके बावजूद ऐसे मामले खूब देखने को मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+