सूरत डायमंड बुर्श में जुटे हजारों मजूदरों की घर वापसी की मांग, कहा- लॉकडाउन में भी काम करा रहे हैं

सूरत। लॉकडाउन 2.0 के 14वें दिन गुजरात में सूरत स्थित डायमंड बुश में हजारों मजदूर एकत्रित हो गए। इन मजदूरों ने अपनी मांग को लेकर हंगामा किया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि लॉकडाउन में भी उनसे काम करवाया जा रहा है। उन्होंने खुद को अपने गांव-कस्बों को वापस भेजने की मांग को लेकर ऑफिस पर भी पथराव किया। आज सुबह पुलिस इनके पास पहुंची और समझाने-बुझाने में जुट गई। बताया जा रहा है कि, कई मजदूरों को पगार नहीं मिल पा रही। उन्हें खाने व रहने के इंतजाम करने में भी समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं।

Surat Diamond Bourse workers protest amid lockdown, policemen injured in Stone Pelting

डिंडोली इलाके में पुलिस को पत्थर मारे
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, उन लोगों ने जो पथराव किया, उसमें एक सिपाही घायल हो गया है। सूरत के पुलिस उपायुक्त आर. पी. बरोत बोले- पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि डिंडोली इलाके में एक स्थान पर लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए पीसीआर वैन के पहुंचने पर कुछ लोग भड़क गए थे। उन्होंने लोगों ने उक्त वैन पर पत्थरबाजी की।

Surat Diamond Bourse workers protest amid lockdown, policemen injured in Stone Pelting

5 लोग हिरासत में लिए गए
बरोत ने कहा, "हमें जब पता चला कि इलाके में लोग जमा हो रहे हैं और लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं तो हमने वहां एक पीसीआर वैन भेजी। पुलिस ने जब लोगों से घर के भीतर रहने को कहा तो कुछ लोग भड़क गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। घटना में एक पुलिसकर्मी को चोट आई है। जिसके बाद उस इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया। अब स्थिति नियंत्रण में है।"

Surat Diamond Bourse workers protest amid lockdown, policemen injured in Stone Pelting
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+