फेसबुक की दोस्ती में हुआ दलित युवती से प्यार, उसके घरवालों ने रिश्ता ठुकराया तो लड़के की मां ने..

सूरत। फेसबुक पर युवक-युवती के बीच दोस्ती, फिर प्यार और शादी के किस्से सामने आते ही रहते हैं। सूरत में एक युवक किसी युवती के इसी तरह करीब आया। बाद में दोनों कहीं मिले। वहां युवक ने युवती की जाति पूछी। वह दलित थी। वह उसका हाथ पकड़ने लगा, जिसका उसने विरोध किया। दोनों में बहस होने लगी, तो युवक ने उसे अपमानित कर भगा दिया। आहत युवती ने बाद में पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में उक्त युवक समेत तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

फेसबुक पर हुई दोस्ती, बात रिश्ते तक जा पहुंची

फेसबुक पर हुई दोस्ती, बात रिश्ते तक जा पहुंची

संवाददाता के अनुसार, दोनों युवक-युवती छह माह पूर्व एक-दूजे से फेसबुक पर जुड़े थे। युवक का नाम निलय है। दोनों के प्यार का पता निलय के परिजनों को लगा। वे युवती के घर गए। वहां युवती के ​परिजनों को निलय का व्यवहार अच्छा नहीं लगा तो उन्होंने रिश्ते से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने भी निलय से मिलना बंद कर दिया।

रात 9 बजे युवती के पास आ गया, हाथ पकड़ लिया

रात 9 बजे युवती के पास आ गया, हाथ पकड़ लिया

बीते 20 सितम्बर युवती जब अमरेली में अपनी बहन के घर पर थी। तभी कहीं से उसका पता-ठिकाना जानकर निलय रात नौ बजे वहां पहुंच गया। उसने दरवाजा बंदकर युवती का हाथ पकड़ लिया।

अपनी मां को भी बुला लिया

अपनी मां को भी बुला लिया

वह उससे मना करने लगी। इस पर वह झल्ला पड़ा। उसने युवती को थप्पड़ मारा और फिर धमकियां दीं। कुछ देर बाद निलय ने अपनी मां को भी बुला लिया।

मां-बेटे ने युवती को प्रताड़ित किया

मां-बेटे ने युवती को प्रताड़ित किया

अपनी मां के साथ मिलकर निलय ने युवती को हड़काते हुए युवती पर जातिसूचक टिप्पणियां कीं। साथ ही कहा कि हम उूंची जाति के हैं, जबकि तू नीच जाति की है। निलय की मां ने कहा कि मैं सोशल वर्कर हूं। मैं तुझे देख लूंगी।

पुलिस के पास चली गई युवती

पुलिस के पास चली गई युवती

धमकियां से डरी और अपमान झेलने वाली युवती अमरोली पुलिस के पास चली गई। पुलिस ने इस संबंध में अलथाण में सायोना पार्क निवासी निलय मोदी, उसकी माता मीनाक्षी एवं धार्मिन के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+