जन्म देने के 5 घंटे बाद ही 'कलेजे के टुकड़े' को कचरा पेटी में डालकर फरार हो गई मां

सूरत. गुजरात में सूरत पनास गांव में एक महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया, पालन-पोषण करने के बजाए वह उस बच्ची को कचरा-पेटी में डालकर वहां से भाग गई। उस बच्ची को उसने 5 घंटे पहले ही जन्म दिया था। कंपकंपाती ठंड में अपने कलेजे के टुकड़े को कचरा पेटी में डालते हुए उसे जरा भी रहम नहीं आया।

कुछ देर बाद जब कचरा पेटी के पास से एक किशोरी गुजरी तो उसे वहां नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। किशोरी ने देखा कि एक बच्ची कचरा पेटी में पड़ी हुई है। उसके गले में पतंग की डोरी भी फंसी हुई थी।

Mother absconded by throwing innocent born 5 hours ago in trash

किशोरी ने उस बच्ची को वहां से उठाया और फिर उसके शरीर से डोरी निकाली। वह उसे अपने साथ घर लाई और फिर उसे कपड़े पहनाए। जब किशोरीे की मां ने पूछा कि यह किसका बच्चा है, तो उस किशोरी ने पूरी बात बताई। उसने बताया कि, कोई महिला इस बच्ची को जन्म देने के बाद कचरा-पेटी में फेंक गई है।

Mother absconded by throwing innocent born 5 hours ago in trash

बाद में किशोरी के परिजनों ने एंबुलेंस-108 को सूचना दी। तब पुलिस उनके यहां पहुंची। पुलिस ने उस बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची का बमुश्किल 5 घंटे पहले ही जन्म हुआ होगा। पुलिस अब उसे जन्म देने वाली महिला की तलाश कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+