विदेश से छिपाकर हिंदुस्तान लाए गए 3 हजार करोड़ के हीरे, DRI ने मुंबई पोर्ट पर कर लिए जब्त

मुंबई/सूरत। विदेश से गुजरात के सूरत सिटी लाए जा रहे 3000 करोड़ रुपए की कीमत के हीरे सीमा शुल्क विभाग (DRI) ने मुंबई पोर्ट पर जब्त कर लिए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों द्वारा 12 कंपनियों को नोटिस भेज दिया गया है। हीरे के पार्सल सूरत के एक बड़े हीरा व्यापारी द्वारा मंगवाए जाने की सूचना मिली है। डायमंड टायकून नामक कंपनी ने कम से कम 23 पार्सल विदेश से मंगवाए। सीमा शुल्क विभाग द्वारा धारा-110 के तहत मेमो नंबर 03/2019 से सभी पार्सल जब्त कर लिए गए। संवाददाता ने बताया कि मीस डिक्लेरेशन की आशंका के चलते यह कारवाई की गई है।

Rs 3,000 crore diamonds seized at mumbai port

डायमंड टाइकून ने 1856 कैरेट हीरे आयात करने के बारे में सीमा शुल्क विभाग को जानकारी दी थी, लेकिन पार्सल जांच में सीमा शुल्क विभाग को 62,837 कैरेट हीरे मिले। इस प्रकार, मुंबई सीमा शुल्क विभाग द्वारा जब्त कीए गए डायमंड 62,837 कैरेट निकले, जिसमें केवल 1854 कैरेट हीरे ही सरकारी डोक्युमेन्ट अनुसार होने का पता चला है। सीमा शुल्क विभाग को संदेह है कि हीरा व्यवसायी ने पहले ही गलत जानकारी देकर हीरे आयात किए हैं और इसे स्थानीय बाजार में बेचा है।

सीमा शुल्क विभाग की प्रारंभिक जानकारी में पाए गए सबूतों के आधार पर, हीरा व्यवसायी से हीरे खरीदने वाले अन्य 12 व्यापारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। हालांकि, हीरा कारोबारियों ने कहा कि हमें सीमा शुल्क विभाग द्वारा परेशान किया जा रहा है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हमारे पास आयातित हीरे के आवश्यक कागजात हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+