सूरत होते हुए मुंबई-दिल्ली के बीच डबल इंजन के साथ दौड़ेगी राजधानी, नया टाइम टेबल जारी होगा

सूरत। देश की राजधानी दिल्ली से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई तक जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस अब डबल इंजन के साथ दौड़ेगी। सूरत होते हुए इसे नये टाइम टेबल के साथ चलाया जाएगा। बीते 24 अगस्त से डबल इंजन का परिचालन शुरू हुआ था। अब टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। रेलवे के अ​धिकारियों का कहना है कि डबल इंजन लगने के बाद यह ट्रेन मुंबई से सूरत 28 मिनट पहले पहुंच गई थी। हालांकि, इसे पुराने टाइम टेबल से चलाया जा रहा था। यह ट्रेन जिन-जिन स्टेशनों पर स्पीड अप होकर पहले पहुंचती थी, उन स्टेशनों पर दूसरी ट्रेनों का शेड्यूल होता था। इससे परेशानी हो रही थी। इसलिए अब नया टाइम टेबल जारी किया जाएगा। साथ ही इसे डबल इंजन पुश-पुल मेथड से चलाया जाएगा।

Mumbai Central - New Delhi Rajdhani Express will run new time table

अधिकारियों ने हालांकि, राजधानी के स्पीड अप होने का नया टाइम टेबल जारी किए जानी डेट अनाउंस नहीं की। मगर, यह साफ कर दिया गया कि नया टाइम टेबल जारी होने के बाद डबल इंजन पुश-पुल मेथड के साथ चलेगी। बता दें कि, पश्चिम रेलवे ने 24 अगस्त से आगे और पीछे 12 हजार हॉर्स पावर के दो इंजन के साथ चलाया था। इस दौरान मुंबई से दिल्ली के बीच एक घंटे की बचत हुई थी। यानी, लोग अब एक घंटे पहले ही दिल्ली से मुंबई पहुंच सकेंगे।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि राजधानी ट्रेन को पुश-पुल मेथड से डबल इंजन के साथ चलाने की अनुमति मिल गई है। जल्द ही नया टाइम टेबल जारी किया जाएगा। टाइम सेट होने के बाद ट्रेन बेधड़क दौडेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+