महिला को मुंबई से ले आए गुजरात, होटल में ठहराकर कराने लगे देहव्यापार, हुई रेप की शिकायत तो..

सूरत। मुंबई में रहने वाली एक तलाकशुदा युवती को वे पैसे कमवाने का लालच देकर सूरत ले आए। सूरत में उन्होंने युवती को एक होटल में ठहराया। जहां उसके पास लोगों को भेजने लगे। लोग जिस्मफरोशी के लिए पैसे उन लोगों को पैसे देते। आ​खिर में जब युवती को पता चला कि उसे पैसे नहीं दे रहे तो उसने उन लोगों पर रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया। जानकारी के मुताबिक, युवती अर्जुन और राजू नाम के दो युवकों से संपर्क में आई। दोनों के कहने पर वह मुंबई से सूरत आई। जब रुपए नहीं मिले तो उसने तीन युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी।

Mumbai based lady FIR against Surat men In Human-trafficking

संवाददाता के अनुसार, युवती को अर्जुन और राजू ने हर रोज 12 हजार रुपए देने का वादा किया गया था। उन्होंने उसे पीपलोद क्षेत्र की एक होटल में ठहराया। जहां दो दिनों में 8 से ज्यादा ग्राहक उसके पास भेजे। हालांकि, गुरुवार शाम युवती ने मुंबई जाने के दौरान जब अर्जुन व राजू से दो दिन के 24 हजार रुपए की मांग की तो उन्होंने रुपए देने से इनकार कर दिया। दो दिनों तक रुपये नहीं मिले तो गुस्से में आकर युवती ने कहा कि तुमने धोखा दिया है।

फिर, युवती ने 100 नंबर पर कॉल कर रेप की शिकायत दर्ज करवा दी। जिसकी खबर मिलते ही अर्जुन और राजू वहां से फरार हो गए। युवती की पूछताछ के बाद पूरा मामला समझकर पुलिस द्वारा होटल के प्रबंधक आलोक दूबे, राजू और अर्जुन के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया। साथ ही आलोक दूबे को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+