कोविड पाबंदियों-कर्फ्यू में भी बाज नहीं आया यह चोर, शहर के अलग-अलग इलाकों से 20 बाईकें चुराईं

सूरत। गुजरात में सूरत शहर में पुलिस-प्रशासन ने कोविड पाबंदियों व कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाया। हालांकि, पुलिस की निगहबानी के बावजूद एक चोर अपने कुकर्मों से बाज नहीं आया। वाहन मालिकों की आंखों से बचते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों से उसने बीस मोटरसाइकिलें चुराईं। ये भी वो मोटरसाइकिलें हैं, जिन्हें उसने गिरफ्त में आने के बाद कुबूला है..पुलिस उससे अभी पूछताछ कर रही है कि और क्या-क्या चोरी किया था।

motorcycle thief caught in surat

पुलिस के मुताबिक, उक्त चोर की पहचान सुभाष वलवी के तौर पर हुई है, जो कि गुजरात के ही तापी जिले के निझर थानाक्षेत्र में स्थित वडली गांव का निवासी है और हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक, सुभाष वलवी 2014 से अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लिप्त हैं। उसके खिलाफ ग्रामीण इलाकों, कामरेज, बारडोली, अंकलेश्वर, नेत्रंग, व्यारा व डेडयिापाड़ा थानों में चोरी व वाहनचोरी के 15 मामले दर्ज हो चुके हैं। जिनमें वह पकड़ा भी जा चुका है। मगर, बाज नहीं आया। जेल से रिहा होने के बाद वह फिर आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया।

motorcycle thief caught in surat

इस बार उसने कोविड-महामारी के दौर में सूरत शहर के निशाना बनाया। व्यापारियों और कारोबारियों के काम काज ठप थे, लेकिन सुभाष वलवी ने शहर के वराछा क्षेत्र से दस, पुणागाम व अडाजण से तीन-तीन, अठवा व पांडेसरा थानाक्षेत्रों से दो-दो मोटरसाइकिलें मिला कर कुल 20 मोटरसाइकिलें चुराईं। कई बार तो मालिक के पास होने के बावजूद वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि, उसके द्वारा चुराई गईं 19 मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गई हैं। जबकि, एक डेडियापाड़ा थाने में शराब तस्करीे के मामले में जब्त की जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+