3 माह पहले अगवा हुई नाबालिग से 25 से ज्यादा लोगों ने दुष्कर्म किया, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई

सूरत। गुजरात में सूरत की एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया गया। बीते तीन महीने में उससे 25 से ज्यादा लोगों ने रेप किया। किसी तरह उसने फोन कर मामले की जानकारी दी। पीड़ित लड़की ने बताया कि, उसके माता-पिता ध्यान नहीं देते थे, इसलिए वह सूरत से बोईसर में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां चली गई थी। वहां उसका एक दोस्त भी था। उस दोस्त ने ही लड़की को सूरत अपने माता-पिता के पास पहुंचने के लिए समझाया था। तब वह बोईसर से ट्रेन में बैठी और भरूच पहुंच गई। वहां उसे एक अज्ञात युवती मिली जो जाकिर नामक व्यक्ति के पास ले गई।

minor girl physically harassed by More than 25 people for three months

जाकिर हैवान निकला। जाकिर अपनी प्रेमिका समुैया और मित्र अयूब के साथ रहता था। जाकिर ने इस नाबालिग को एक कमरे में बंधक बना लिया। जहां वह खुद बलात्कार करता और फिर अन्य को सौंपा। अयूब और जाकिर ने ही उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया। जहां दोनों उसके लिए ग्राहक ढूंढ़कर लाने लगे। बहरहाल, मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों को ढूंढ रही है। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि, वह नाबालिग पूणागांव से तीन महीने पहले अगवा हुई थी। अंकलेश्वर में उससे तीन महीने में 25 से ज्यादा लोगों ने दुष्कर्म किया था।

इधर, हवस के अंधे पिता ने ही दुष्कर्म किया
अहमदाबाद के निकट सरखेज थाना क्षेत्र में पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना उजागर हुई है। 7 साल की बेटी की मां घर में नहीं थी तो पिता उससे ही जबरन यौन संबंध बनाने लगा। मां जब लौटी तो उसे बेटी के साथ हुई वारदात के बारे में पता चला। बेटी की आपबीती सुनकर मां ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने बाप को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+