मार्केट से वापस लौटी मां, 11 साल की बेटी ने बताई पिता की करतूत

सूरत। गुजरात के सूरत में पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के पास पहुंची मां ने आरोप लगाया कि सौतेला पिता उसकी 11 साल की बेटी का रेप किया है। वारदात के समय वह घर अकेले थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुट गई है।

man rapes 11 year old stepdaughter in surat

जानकारी के मुताबिक, सलाबतपुरा में सौतेले पिता ने 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार को बच्ची की मां काम से बाहर गई थी। जब वो लौटी तो उसका पति अजीब हालत में था, जिससे उसे शक हुआ तो बच्ची से पूछताछ की। बच्ची ने बताया कि पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है और पहले भी दो बार वह ऐसा कर चुका है। हकीकत जानकर मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई।

इसके बाद बच्ची की मां उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गई और वहां से सलाबतपुरा पुलिस को जानकारी दी गई। लड़की की मां ने बताया कि उसके पहले पति की मृत्यु हो गई है और उसे 11 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। पति की मृत्यु के बाद कुछ समय पहले ही उसने दूसरी शादी कर ली है। तब से उसका दूसरा पति उसके घर में रहने लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+