चाय पीकर फैक्ट्री में सोया कर्मचारी, सुबह साथियों ने मरा पाया, हंगामे में महिला सिपाही हुईं जख्मी

सूरत। गुजरात में सूरत के बमरोली स्थित एक फैक्ट्री में एक युवा कर्मचारी की लाश पाई गई। लाश दिखते ही उसके साथियों में कोहराम मच गया। संदिग्ध मौत से गुस्साए कर्मचारियों ने फैक्ट्री में तोड़फोड शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मगर, कर्मचारी शांत नहीं ​हुए। पुलिस एवं कर्मचारियों के बीच झड़पें हुईं। कई लोग घायल हो गए। दो महिला पीएसआई भी जख्मी हो गईं। पुलिस ने आंसूगैस के गोले दागकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।

labourer died at surat factory, workers protest

संवाददाता के अनुसार, बमरोली स्थित हरिओम इंडस्ट्री में 40 वर्षीय दया मोहन गॉड की अचानक मौत हो गई। जिसके चलते साथी कर्मचारी दौड़ गए और मालिक को खबर की गई। साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्रित हो गए। मृतक की लाश लेने आई एंबुलेंस के कांच तोड़ दिए गए। खूब हंगामा हुआ। किसी अनहोनी से निपटने के लिए फैक्ट्री में पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया।

labourer died at surat factory, workers protest

फैक्ट्री मालिक अंकुरभाई चेवली का कहना है कि मृतक दया पिछले 6 महीनों से यहां काम करता था। कल रात को वह चाय पीने गया था। बाद में उसकी तबियत खराब होने के कारण यहीं सो गया था। सुबह अन्य कर्मचारियों द्वारा जगाने का प्रयास किया गया। वह नहीं उठ पाया। तब एंबुलेंस बुलाई गई। कुछ लोगों ने कहा कि दया की मौत करंट लगने से हुई है। बहुत हंगामा किया गया। फ़िलहाल पुलिस द्वारा लाश को फोरेंसिक पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण सामने आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+