बंगाल से आकर गुजरात में रहने लगा, वहां हुआ बीवी के नाजायज संबंधों का शक तो कर दी हत्या

सूरत। अवैध संबंधों के शक में एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। मां-बाप दोनों की मृत्यु होने की वजह से उनकी दो संतानें बेसहारा हो गईं। पत्नी को मारने वाले शख्स की पहचान सैयदपुरा के रहने वाले 42 साल के साहब अली कौसर के तौर पर हुई। उसने कल दोपहर 38 वर्षीय पत्नी लीपा पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। उसे लगता था कि लीपा के किसी और के साथ नाजायज संबंध हैं।

husband killed his wife in suspicion of illegal relationship

पड़ोसियों के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी के बीच सालभर से झगड़ा चला रहा था। बुधवार दोपहर फिर विवाद होने पर उसने पत्नी का गला काट डाला। बाद में शायद अपने किए पर पछतावा होने के कारण उसने खुद जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के वक्त उनके दोनों बच्चे सागर व इब्राहिम स्कूल गए हुए थे। शाम पांच बजे दोनों स्कूल से लौटे तो घर में उनकी मां का लहूलुहान हालत में शव पड़ा हुआ था और बेसुध पिता के मुंह से झाग निकल रहे थे। घर में ऐसे दृश्य देख दोनों शोर मचाने लगे। उनका शोर सुन कर लोग एकत्र हो गए और लालगेट पुलिस को खबर की गई। पुलिस द्वारा तुंरत साहब अली को स्मीमेर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां स्थिति गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती किया गया।

उधर, पिता द्वारा की गई इस हरकत से दोनों संतानों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। लालगेट थाना प्रभारी का कहना है कि साहब अली पश्चिम बंगाल का निवासी है। पूर्व में वह दुबई में नौकरी करता था। एकाद साल पहले ही वह यहां आया और बाइक पर जाकर पेस्ट कंट्रोल व जंतु नाशक दवाएं बेचने का काम करता था। जिसके चलते आमदनी कम होने के कारण घर खर्च चलाने को लेकर भी अक्सर उसका पत्नी लीपा से विवाद होता था। हालांकि, प्राथमिक पूछताछ में अवैध संबंधों की बातें भी सामने आई हैं। साहब अली के होश में आने के इंतजार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+